12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भोजन के बाद गुड़ खाने से पाचन और ब्लड प्रेशर में लाभ मिलता है

इस मौसम में वात और पित्त का प्रकोप बढ़ जाता है। ऐसे में पेट से जुड़ी परेशानियां जैसे गैस-एसिडिटी, बदहजमी की समस्या बढ़ जाती है।

less than 1 minute read
Google source verification
भोजन के बाद गुड़ खाने से पाचन और ब्लड प्रेशर में लाभ मिलता है

भोजन के बाद गुड़ खाने से पाचन और ब्लड प्रेशर में लाभ मिलता है

इस मौसम में वात और पित्त का प्रकोप बढ़ जाता है। ऐसे में पेट से जुड़ी परेशानियां जैसे गैस-एसिडिटी, बदहजमी की समस्या बढ़ जाती है। गुड़ में फाइबर अधिक होता है। ऐसे में खाने के बाद थोड़ा गुड़ खाना फायदेमंद होता है। मेटाबोलिक समस्याओं में आराम मिलने से वजन भी नियंत्रित रहता है। गुड़ में मौजूद पोटैशियम से हाइपरटेंशन यानी हाई बीपी की समस्या से बचाव होता है। साथ ही स्ट्रोक, ओस्टियोपोरेसिस और किडनी स्टोन की समस्याओं से भी बचाव होता है। इसमें आयरन की मात्रा अधिक होती है। इसलिए शरीर में खून की कमी न होती है।
ङ्क्षजक से बढ़ती इम्युनिटी
गुड़ में जिंक और विटामिन सी अधिक होता है। जो लोग इसका नियमित सेवन करते हैं। उनकी इम्युनिटी सही रहती है। सौंफ के साथ खाने से कब्ज में आराम मिलता है। याद्दाश्त भी ठीक रहता है। अनियमित माहवारी नियंत्रित रहती है। शुगर लेवल थोड़ा बढ़ा है वे भी थोड़ी मात्रा में गुड़ खा सकते हैं लेकिन गुड़ में बने पकवान न खाएं। - वैद्य बंकटलाल पारीक, जोधपुर