30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jamun for health :- सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है जामुन

Jamun for health :- जामुन गर्मी के मौसम में आनेवाला ऐसा फल है। जो स्वादिष्ट लगने के साथ ही सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता हैै। इसका रोजाना सेवन करने से आपका पाचन तंत्र दुरूस्त होता है। यह आपकी त्वचा, आंखों और लीवर के लिए भी फायदेमंद है।

2 min read
Google source verification
Jamun for health

Jamun for health

जामुन औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसलिए इसका उपयोग खाने के साथ कई प्रकार की आयुर्वेदिक औषधियों में भी किया जाता है। यह आपका डाइजेशन स्ट्रांग करने के साथ ही शरीर के अन्य अंगों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेड, आयरन आदि तत्व पाए जाते हैं। Jamun ऐसा फल है जिसे बच्चे से लेकर बड़े तक सभी पसंद करते हैं।

यह भी पढ़ें - लौंग की चाय पीने से घटेगा वजन, शरीर को होंगे यह फायदे.

त्वचा और आंखों के लिए फायदेमंद

जामुन का सेवन त्वचा और आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। क्योंकि इसका रस चेहरे पर लगाने से पिंपल्स नहीं होते हैं। इसके सेवन से आंखों से संबंधित विकार से भी काफी हद तक बचाव होता है।

यह भी पढ़ें - फाइबर और आयरन से भरपूर होता है पालक, रोजाना सेवन से होंगे यह फायदे.

दांत और मसूड़े होते मजबूत-

जामुन का सेवन दांतों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इसके पत्तों की राख से मंजन करने पर दांतों के दर्द में आराम मिलता है। मसूड़ों को भी मजबूत बनाता है। जिन्हें पाइरिया की शिकायत है उन्हें भी इसका सेवन करने के साथ मंजन करना चाहिए।

यह भी पढ़ें - बालों को मजबूत और घने बनाने के लिए घर में करें यह तीन काम.

पीलिया से पीडि़त भी करें उपयोग-

जिन लोगों को पीलिया की शिकायत है। उन्हें भी जामुन का सेवन लाभदायक है। आप जामुन के 15 मिली रस में करीब 2 चम्मच शहद मिलाकर पीएं, इससे पीलिया में काफी आराम मिलेगा। इससे खून की कमी की समस्या भी कम होती है।

यह भी पढ़ें - दांतों को सफेद और चमकदार बनाने के लिए यह करें उपाय, नहीं नजर आएंगे पीले.

पथरी के लिए भी लाभदायक-

जिन लोगों को छोटी मोटी पथरी है। उनके लिए भी जामुन लाभदायक है। क्योंकि इसका नियमित सेवन करने से किडनी में होने वाली स्टोन भी गलने लगती है। इसके लिए 10 मिली जामुन के रस में 250 मिग्रा सेंधा नमक मिलाकर दिन में 2 से 3 बार नियमित पीएं। इससे पेशाब के रास्ते पथरी टूटकर बाहर निकलती है।

Story Loader