8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कायाकल्प योजना : जिला अस्पताल को प्रारंभिक जांच में मिले 94.86 प्रतिशत अंक

कायाकल्प योजना के अंतर्गत जिला अस्पताल का निरीक्षण करने शनिवार को चार सदस्यीय टीम पहुंची। टीम ने अस्पताल में सुविधा, साफ-सफाई पर अस्पताल प्रबंधन को प्रारंभिक जांच में 94.86 प्रतिशत अंक दिए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बालोद

•

image

Chandra Kishor Deshmukh

•

Updated: 19 Aug 2025, 2:19 PM IST

कायाकल्प योजना के अंतर्गत जिला अस्पताल का निरीक्षण करने शनिवार को चार सदस्यीय टीम पहुंची। टीम ने अस्पताल में सुविधा, साफ-सफाई पर अस्पताल प्रबंधन को प्रारंभिक जांच में 94.86 प्रतिशत अंक दिए।

District Hospital कायाकल्प योजना के अंतर्गत जिला अस्पताल का निरीक्षण करने शनिवार को चार सदस्यीय टीम पहुंची। दुर्ग जिला अस्पताल के सीएस डॉ. एचके साहू, डॉ. ओमप्रकाश वर्मा, रमन गंधर्व, स्टोर कीपर दुर्ग, सी वासनिक, मेट्रन दुर्ग, सैनी चेरियन, नर्सिंग सिस्टर दुर्ग ने चार घंटे तक अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर, ओपीडी, सोनोग्राफी कक्ष, प्रसव कक्ष, एनआरसी, शिशुवार्ड, विभिन्न वार्ड व शौचालय की साफ-सफाई का निरीक्षण किया। अस्पताल में सुविधा, साफ-सफाई पर अस्पताल प्रबंधन को प्रारंभिक जांच में टीम ने 94.86 प्रतिशत अंक दिए।

राज्य की स्वास्थ्य विभाग की टीम करेगी निरीक्षण

अब राज्य की स्वास्थ्य विभाग की टीम जिला अस्पताल का निरीक्षण करेगी। यदि टीम जिला अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाओं से संतुष्ट हो जाती है तो कायाकल्प योजना के तहत 50 लाख रुपए का पुरस्कार मिल सकता है।

यह भी पढ़ें :

एक कप चाय नहीं मिलने पर पति ने कर दी पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या

राज्य टीम आने की सूचना से व्यवस्था में सुधार

जिला अस्पताल का निरीक्षण करने के लिए राज्य से स्वास्थ्य विभाग की टीम के आने की जानकारी के बाद स्वास्थ्य अमला सक्रिय हो गया है। जिला अस्पताल में साफ-सफाई सहित काम के तरीके भी बदल दिए है। यहां साफ -सफाई से लेकर ओपीडी पर्ची, दवाई का वितरण व्यवस्थित तरीके से किया जा रहा है।

अस्पताल परिसर में पार्किंग व्यवस्था सुधारने की योजना

जिला अस्पताल में वाहन पार्किंग को सुधारने की योजना चल रही है। क्योंकि वर्तमान में वाहन पार्किंग यत्र तत्र स्थिति है। इस दौरान जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. आरके श्रीमाली, सहित जिला अस्पताल के डॉक्टरों की टीम उपस्थित रही।