12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

किडनी रोग में सुबह चेहरे पर और शाम को पैरों में आती है सूजन

सवाल-कुछ दिन से पैरों में सूजन की समस्या है। यह गुर्दे से जुड़ी किसी बीमारी का संकेत तो नहीं है? सलाह दें- अनेक पाठक

less than 1 minute read
Google source verification
किडनी रोग में सुबह चेहरे पर और शाम को पैरों में आती है सूजन

किडनी रोग में सुबह चेहरे पर और शाम को पैरों में आती है सूजन

सवाल-कुछ दिन से पैरों में सूजन की समस्या है। यह गुर्दे से जुड़ी किसी बीमारी का संकेत तो नहीं है? सलाह दें- अनेक पाठक

पैरों में सूजन की समस्या हृदय और गुर्दा रोग दोनों में हो सकती है। लेकिन सूजन पैरों के साथ चेहरे पर है तो किडनी डिजीज है। इसमें सुबह चेहरे पर और शाम को पैरों में अधिक सूजन होती है। इसके अलावा पेशाब में झाग बनना भी किडनी से जुड़े रोग के लक्षण हो सकते हैं। यह क्रॉनिक किडनी डिजीज या नेफ्रॉटिक सिंड्रोम हो सकता है। इसके लिए तत्काल डॉक्टर को दिखाएं। किडनी की जांच करवाएं। इस दौरान पानी और नमक की मात्रा कम ही लें। इससे भी परेशानी बढ़ सकती है।
सवाल-8-10 दिन से लघुशंका के वक्त जलन होती है। ऐसा क्यों होता है और इससे बचाव के लिए क्या करें? अनेक पाठक

जवाब-यह पेशाब नली में संक्रमण के कारण हो सकता है। इसके लिए यूरिन टेस्ट करवाएं। कुछ दिन तक एंटीबायोटिक्स देने के बाद ठीक हो जाएगा। साथ ही डॉक्टर यह भी देखते हैं कि यह संक्रमण किस कारण से हुआ है। उसका भी इलाज जरूरी है। प्रोस्टेट, किडनी में पथरी बनने और लंबे समय तक पेशाब रोकने से भी इस तरह का संक्रमण हो सकता है। प्रोस्टेट और किडनी के लिए सर्जरी की जरूरत पड़ती है। इसलिए कभी भी यूरिन लंबे समय तक न रोकें।
एक्सपर्ट- डॉ. जितेंद्र गोस्वामी, नेफ्रोलॉजिस्ट (गुर्दा रोग विशेषज्ञ)