scriptजानिए इन घरेलू ब्यूटी टिप्स के बारे में, आपकी खूबसूरती चमक उठेगी | Know about these home beauty tips | Patrika News

जानिए इन घरेलू ब्यूटी टिप्स के बारे में, आपकी खूबसूरती चमक उठेगी

locationजयपुरPublished: Aug 02, 2020 11:43:55 pm

आडू का गूदा और अंडे की सफेदी ब्लेंडर में चलाकर पेस्ट बनाएं। आधा घंटा चेहरे पर लगा रहने दें। फिर चेहरा धो लें। त्वचा में कसावट आएगी।

जानिए इन घरेलू ब्यूटी टिप्स के बारे में, आपकी खूबसूरती चमक उठेगी

Know about these home beauty tips

25 ग्राम अजवाइन बारीक पीसकर 25 ग्राम दही में मिला लें। पेस्ट को रात में चेहरे पर लगाएं। सुबह गुनगुने पानी से चेहरा धोएं, मुहांसों से राहत मिलेगी।

आडू का गूदा और अंडे की सफेदी ब्लेंडर में चलाकर पेस्ट बनाएं। आधा घंटा चेहरे पर लगा रहने दें। फिर चेहरा धो लें। त्वचा में कसावट आएगी।

चेहरे से दाग-धब्बे मिटाने के लिए मसूर दाल और तरबूज के बीजों से तैयार पेस्ट गाय के दूध में मिलाकर लगाएं। 10 मिनट बाद चेहरा धो लें।

1 चम्मच मलाई और आधा चम्मच नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर लगाएं। 5-10 मिनट बाद नरम कपड़े से पोंछ लें। 2 मिनट बाद धो लें। टमाटर रस में 3-4 बूंदें ग्लिसरीन मिलाकर लगाएं।

रूखे-सूखे बालों की समस्या होने पर अंडे की जर्दी से बालों की मालिश करें। जर्दी में गुलाब जल भी मिलाएं, वरना बदबू आएगी।

आंखों के नीचे काले धब्बों से परेशान हैं तो एक चम्मच टमाटर का रस, आधा चम्मच नींबू का रस, एक चुटकी हल्दी और आधा चम्मच आटे का मिश्रण तैयार करें। इसे आंखों के काले घेरे पर लगाएं और दस-पंद्रह मिनट बाद धो डालें।

अनार के छिलकों का चूर्ण गुलाब जल में मिलाकर उबटन की तरह लगाएं। इससे दाग-धब्बे और चेहरे की झाइयां मिटेंगी।

सीताफल का गूदा गर्दन पर रगड़ें। कालापन दूर हो जाएगा। दही-शहद व केला मिलाकर चेहरे पर लगाएं, शुष्क त्वचा भी मुलायम हो जाएगी।

पानी में रोज नींबू का रस डालकर नहाएं। फोड़े-फुंसी से राहत मिलेगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो