
health tips
रिसर्च के दौरान इस बात को बताया गया है कि यदि आप खुद का ट्यूमर या कैंसर के जैसी गंभीर बीमारी से खुद का बचाव करना चाहते हैं तो ऐसे में मैग्नीशियम एक खास प्रकार का रोल निभाता है, इससे युक्त चीजों के सेवन से इन बीमारियों के होने का खतरा काफी हद तक कम होता जाता है। मैग्नीशियम को शरीर के लिए एक बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण कारक माना जाता है। जर्नल सेल में प्रकाशित हुए इस अध्यन के अनुसार, कैंसर के पेशेंट्स के लिए मैग्नीशियम युक्त चीजों का सेवन अच्छा साबित हो सकता है।
कैंसर के पेशेंट्स को अपने प्रतिरक्षा प्रणाली के ऊपर खासतौर पर अधिक ध्यान देने कि जरूरत होती है, वहीं प्रयोगशाला में इस बात को बताया गया है कि मैग्नीशियम कैंसर के गंभीर कोशिकाओं के खतरे को कम करने में और प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने में सक्षम होता है।
मैग्नीशियम शरीर के लिए बहुत ही ज्यादा आवश्यक है, ये कैंसर की सेल्स कि ग्रोथ को रोकने में बहुत ही ज्यादा सहायक होता है, वहीं परीक्षणों में इस बात का जिक्र किया गया है कि मैग्नीशियम ट्यूमर के प्रभाव को कम करने में बहुत ही ज्यादा सहायक होता है, वहीं ये प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया को भी बूस्ट करता है।
प्रमुख डॉक्टर जोनास लोत्शेर का ये मानना है कि मैग्नीशियम के रोजाना सेवन से कैंसर होने के खतरा कम होता जाता है, लेकिन इसके लिए और भी कई जांचों की आवश्य्कता है।
अगले चरण के रूप में, हम प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए उत्प्रेरक के रूप में मैग्नीशियम के नैदानिक प्रभाव का परीक्षण करने के लिए संभावित अध्ययन की योजना बना रहे हैं," लोत्शेर ने निष्कर्ष निकाला।
वहीं मांसपेशियों को यदि आप मजबूत बनाना चाहते हैं या तंत्रिका कार्यों में सुधार करना चाहते हैं तो, मैग्नीशियम युक्त चीजों को डाइट में शामिल कर सकते हैं जैसे कि दाल, काजू, डार्क चॉकलेट, आदि चीजें शामिल हैं।
Published on:
25 Jan 2022 11:54 am
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
