12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छींकने-खांसने और मास्क नहीं लगाने से भी फैलता मेनिनजाइटिस

मेनिनजाइटिस मस्तिष्क में सूजन की बीमारी है। किसी वायरस, फंगस या कुछ विशेष बैक्टीरिया से यह दिक्कत होती है।

less than 1 minute read
Google source verification
meningitis

छींकने-खांसने और मास्क नहीं लगाने से भी फैलता मेनिनजाइटिस,छींकने-खांसने और मास्क नहीं लगाने से भी फैलता मेनिनजाइटिस

मेनिनजाइटिस मस्तिष्क में सूजन की बीमारी है। किसी वायरस, फंगस या कुछ विशेष बैक्टीरिया से यह दिक्कत होती है। दिमाग के मेनिंजेंस में संक्रमण से सूजन आ जाती है। इसके कुछ मरीज स्वत: ही ठीक हो जाते हैं लेकिन कुछ में यह गंभीर भी हो जाता है।
संभावित लक्षण
अधिकतर मरीजों में ठंड के साथ बुखार, सिरदर्द और गर्दन में अकडऩ की समस्या होती है। कुछ में भ्रम की स्थिति, दौरे पडऩा, तेज रोशनी से दिक्कत और सांस लेने में भी परेशानी होती है।
मरीजों को ज्यादा आराम करना चाहिए। साथ में अधिक मात्रा में लिक्विड डाइट लें। दूषित तत्त्व बाहर निकलते हैं। बच्चों में परेशानी ज्यादा होती है।
इलाज
अधिकतर मरीजों को एंटीबायोटिक्स दी जाती है। इसके साथ जैसे दौरे, बुखार आदि लक्षणों के अनुसार भी दवा दी जाती है। इसमें लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है।
ऐसे करें बचाव
मेनिनजाइटिस बीमारी छींकने, खांसने, खाने के बर्तन, टूथब्रश आदि से भी फैलते हैं। इसलिए सफाई का ध्यान रखें। कोरोना से बचाव वाले सभी उपायों को अपनाएं।