
Mosambi juice
मौसंबी में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, पोटेशियम, फास्फोरस आदि होते हैं। जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है । इसलिए मौसम्बी और उसके जूस का सेवन करना हमारे लिए लाभदायक होगा। तो आइए जानते हैं Mosambi हमारे शरीर को किस प्रकार फायदा पहुंचाती है।
मौसंबी एक अम्लीय एसिडिक फल होता है। जो फलों के लिए बहुत लाभदायक है। यह फल आजकल सभी मौसम में आसानी से मिल जाता है। गर्मी के मौसम में तो यह बहुत ही फायदेमंद होता है।
बालों के लिए मौसंबी के जूस का उपयोग-
मौसंबी का जूस बालों को क्लीन करता है और मुलायम भी बनाता है। इसलिए मौसंबी का जूस बालों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इसके लिए आप पहले मौसंबी को छीलकर उसका रस निकाल लें। फिर थोड़ा पानी गर्म करके मौसम्बी के रस को मिलाकर बालों में अच्छे से लगाएं। फिर शैंपू करने के बाद आपको तुरंत ही असर नजर आएगा।
मौसंबी के जूस का रोजाना बालों पर इस्तेमाल करने से बाल मजबूत होते हैं। बालों का झड़ना बंद हो जाता है और बाल टूटने की समस्या भी कम होती है।
जिन लोगों के बाल छोटे हैं। उन्हें मौसंबी का जूस उपयोग करने से बालों की ग्रोथ में फायदा दिखेगा।
बालों को कलर करने से पहले आप हिना में मौसंबी का जूस मिलाकर लगाएंगे, तो भी बहुत फायदा होगा। क्योंकि मोसंबी में कॉपर होता है। जो बालों के लिए फायदेमंद होता है।
मोसंबी का का हेयर पैक के रूप में भी उपयोग कर सकते हैं। या बालों की चमक बढ़ाने और उन्हें मुलायम रेशमी बनाने के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आप मौसंबी के रस को दही या मलाई के साथ मिलाकर सिर पर लगाएं और आधे घंटे बाद ठंडे पानी से धो लें। इससे काफी फायदा नजर आएगा।
Published on:
12 Jul 2021 04:14 pm
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
