13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Fiber Rich Food: जानिए इन फाइबर रिच फ़ूड के बारे में जिन्हें आपको डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए

Fiber Rich Food: फाइबर रिच फ़ूड सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा अच्छे होते हैं,इनका सेवन यदि आप करते हैं तो कई बीमारियां शरीर से दूर हो जाती हैं वहीं ये आपको स्वस्थ बना के रखने में भी बहुत ही ज्यादा सहायक होते हैं,इसलिए आपको फाइबर रिच फ़ूड के सेवन रोजाना करना चाहिए।

3 min read
Google source verification
Fiber Rich Food: जानिए इन फाइबर रिच फ़ूड के बारे में जिन्हें आपको डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए

Fiber Rich Food

नई दिल्ली। Fiber Rich Food: फाइबर की बात करें तो ये सेहत को स्वस्थ बना के रखने में बहुत ही ज्यादा सहायक होते हैं, फाइबर रिच फ़ूड का यदि आप सेवन करते हैं तो कई बीमारियां शरीर से दूर हो जाती हैं वहीं ये स्वस्थ बना के रखने में बहुत ही ज्यादा सहायक होते हैं। फाइबर का यदि आप भरपूर मात्रा में सेवन करते हैं तो ये आपके स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है। इनके युक्त निर्मित फ़ूड को खाने से आपके पेट की सेहत स्वस्थ रहती है वहीं ये पाचन क्रिया को भी मजबूत बनाता है। ये शुगर के लेवल को मेंटेन भी करता है आपको भी जानना चाहिए कि फाइबर रिच फ़ूड कौन-कौन से हैं।

क्या है फाइबर
फाइबर कि बात करें तो तो ये एक ऐसा खाद्य पदार्थ होता है जो पचता नहीं है, वहीं फाइबर दो प्रकार के होते हैं घुनलशील और अघुनलशील। यदि शरीर में फाइबर की कमी हो जाती है तो आपको अनेकों दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है जैसे कि कब्ज,अपच,पेट दर्द,पेट में गैस आदि समस्याओं का सामना आपको करना पड़ सकता है। ये वेट को कम करने में भी सहयक होता है। इनके सेवन से गैस्ट्रिक की समस्या भी दूर होती जाती है।

जानिए फाइबर युक्त इन फूड्स के बारे में-
सूखे मेवे में होते हैं फाइबर
मेवे की बात करें तो ये सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा अच्छे होते हैं, सूखे मेवे में आप काजू,बादाम,पिश्ता आदि चीजों को शामिल कर सकते हैं, इनके सेवन से कई बीमारियां दूर होती जाती हैं। फाइबर का भरपूर मात्रा में सेवन के लिए आप चिया सीड्स आदि को शामिल कर सकते हैं। आप यदि चिया सीड्स को शामिल करते हैं तो आपको लगभग 5.5 ग्राम फाइबर को शामिल कर सकते हैं।

दाल
दाल का सेवन सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा अच्छा होता है, दाल फाइबर से भरपूर होते हैं। इसके सेवन से कई बीमारियां दूर होती जाती हैं, आप कई तरीकों कि दालों को शामिल कर सकते हैं। जैसे कि अरहर,मूंग,मसूर,उरद आदि तरीकों किदाल आपके सेहत को स्वस्थ बना के रखने में सहायक होते हैं। इनके सेवन से कई बीमारियां भी दूर होती हैं वहीं दाल लंबे समय तक आपको स्वस्थ बना के रखने में सहयक होते हैं।

ओट्स
ओट्स की बात करें तो फाइबर से भरपूर होते हैं, ओट्स सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा अच्छे होते हैं। ओट्स का सेवन यदि आप रोज करते हैं तो कई बीमारियां दूर होती जाती हैं। ओट्स में फाइबर भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। यदि आप स्वस्थ बना कर रहना चाहते हैं तो ओट्स का सेवन रोजाना कर सकते हैं ये लंबे समय तक स्वस्थ रखने में सहायक होते हैं।

फल
फल की बात करें तो ये फाइबर से भरपूर होते हैं,वहीं आप इनका सेवन कई प्रकार से कर सकते हैं जैसे कि इसको स्मूथी, शेक आदि तरीकों से डाइट में शामिल कर सकते हैं, कोशिश करें कि फलों के छिलके उतारकर इनका सेवन करने से बचें। छिलके सहित ही आप फलों को खाएं ताकि आप स्वस्थ रहे और पेट से जुड़ी कई समस्याएं भी दूर होती जाती हैं।

ब्रोकली
ब्रोकली की बात करें तो सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा अच्छी होती हैं, ब्रोकली फाइबर से भरपूर होती हैं,इनके सेवन से शरीर को फाइबर भरपूर मात्रा में मिलता है वहीं फाइबर इम्युनिटी को मजबूत बना के रखने में भी मददगार होती है। 100 ग्राम ब्रोकली में लगभग 2. 6 ग्राम फाइबर पाया जाता है। वहीं आप इसका सेवन भी कई तरीकों से कर सकते हैं जैसे इसकी सब्जी के रूप में, इसका सेवन उबालकर भी किया जा सकता है। ये हर तरीके से फायदेमन्द साबित होता है।

यह भी पढ़ें: इन एंटीऑक्सीडेंट्स फ़ूड को जरूर करें अपनी डाइट में शामिल, रहेंगें स्वस्थ