
New Research: संतरा खाने से घटता है मोटापा
अभी तक संतरे के बारे में कहा जाता था कि इसको खाने से इम्युनिटी बढ़ती है लेकिन नए शोध में पाया गया है कि इसके नियमित सेवन से मोटापा भी घटता है। लिपिड रिसर्च जर्नल में प्रकाशित शोध में कहा गया है संतरा और कीनू में पाए जाने वाले नोबिलेटिन नामक तत्व से मोटापा कम होता है। इसका नियमित उपयोग के कई अन्य फायदे भी हैं। शोध में कहा गया है कि यह रासायनिक यौगिक मोटापे को कम करने और इसके दुष्प्रभावों से छुटकारा दिलाने में काफी कारगर है। कनाडा के वेस्टर्न यूनिवर्सिटी में हुए शोध के मुख्य शोधकर्ता मुरे हफ ने कहा कि हमने नोबिलेटिन के साथ प्रयोग करना शुरू किया। इसका असर मोटे चूहों पर किया गया। शोध में देखा कि नोबिलेटिन के असर से खून की धमनियों के अंदर जमा वसा और कोलेस्ट्रोल इससे कम होता है जिससे मोटापा कम होता है। इससे वे काफी स्वस्थ हो गए थे। शोध करने वाली टीम का कहना है कि जल्द ही इसका ट्रायल मानव पर होगा।
Published on:
25 Mar 2020 06:49 pm
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
