
हमारी संस्कृति की देन गुरुकुल को अमरीका में मिल रहा है बढ़ावा
लोगों को जीवन का महत्व समझ में आने लगा है। यही वजह है अमरीका में छोटे बच्चों की कक्षाएं अब जंगलों में चल रही हैं। वहां के लोग अब भारतीय प्राचीन परंपराओं को अपनाने लगे हैं।
अमरीका में इन दिनों वन चिकित्सा तेजी से प्रसिद्ध हो रही है। यह ठीक वैसे ही है जैसे प्राचीन समय में हमारी गुरुकुल परंपरा होती थी। बच्चे आश्रम और जंगलों में रह रहे हैं। उनको प्रकृति के फायदे बताए जा रहे हैं। अमरीका के 43 राज्यों में करीब 250 ऐसे स्कूल चल रहे हैं, जिनमें 10 हजार से ज्यादा बच्चे पढ़ भी रहे हैं। बच्चों को मोबाइल-लैपटॉप से दूर प्रकृति से जोड़ा जा रहा है। योग से होती दिन की शुरुआत
इनमें पढऩे वाले बच्चों के दिन की शुरुआत योग से होती है। बच्चों को जंगलों में मिलने वाले पेड़-पौधों व जीव-जंतुओं के बारे में जानकारी के साथ उनके फायदे नुकसान भी बताए जा रहे हैं। उनको कीचड़ में खेलने, तैराकी, पहाड़ों पर चढ़ाई के साथ प्राचीन समय में होने वाले खेलों के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।
Published on:
07 Jun 2020 11:48 am
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
