
Nutrient foods for good health
Nutrients for Health: आजकल की बदलती लाइफस्टाइल और खानपान का सीधा असर हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है। पोषक तत्व शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। शरीर के लिए सभी पोषक तत्व बहुत ही आवश्यक होते है। स्वस्थ शरीर के लिए प्रोटीन, आयरन, आयोडीन, विटामिन A, विटामिन C, विटामिन D, विटामिन B12, कैल्शियम, मैग्नीशियम और फोलिक एसिड जैसे कई सारे पोषक तत्वों की भरपूर जरूरत होती है। इसलिए कई सारी स्वास्थ्य समस्याओं से बचने के लिए अपनी डाइट पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। जिससे शरीर को आवश्यक पोषक तत्व मिल पाए। तो आइए जानते हैं उन पोषक तत्वों के बारे में जो शरीर के लिए बेहद ही जरूरी होते है
ये 4 पोषक तत्व शरीर के लिए हैं बेहद जरूरी
1. विटामिन
प्रत्येक विटामिन शरीर के लिए बहुत ही आवश्यक होते हैं। विटामिन की कमी होने पर स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं। फिट और स्वस्थ रहने के लिए शरीर में विटामिन का भरपूर मात्रा होना बहुत ही जरूरी होता है। कई तरह के ऐसे खाघ पदार्थ है जो विटामिन की कमी को पूरा करने में मदद करते हैं। संतरा, दही, मछली, सेब, दूध आदि चीजों का सेवन करने से विटामिन की कमी पूरा होता है।
यह भी पढ़े: रोजाना एक संतरा का सेवन करने से मिलते हैं कमाल के फायदे, सेहत से लेकर त्वचा से जुड़ी समस्याओं को करता है दूर
2. मिनरल्स
मिनरल्स एक आवश्यक सूक्ष्म पोषक तत्व है। मिनरल्स में कैल्शियम, मैगनीशियम, आयरन, जिंक, पोटैशियम, सोडियम और फास्फोरस मौजूद होते हैं। यह शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं। कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। साथ ही जिंक इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है। दूध, दही, लहसुन, मशरूम, अंडा, मूंगफली इनकी कमी को पूरा करने में मदद करते हैं।
3. फोलिक एसिड
छोटी-छोटी कोशिकाओं से मिलकर हमारा शरीर बना है। इसलिए इन्हे स्वस्थ रखना बहुत ही जरूरी होता है। फोलिक एसिड आवश्यक पोषक तत्वों की पूर्ति करता है। इसलिए शरीर के लिए होली कैसी बहुत जरूरी होता है। ब्रोकली, कीवी, स्ट्रॉबेरी और ग्रेपफ्रूट में फोलिक एसिड के गुण पाए जाते हैं। इसलिए नियमित रूप से इन फ्रूट्स का सेवन करने से शरीर में फोलिक एसिड की मात्रा बनी रहती है।
यह भी पढ़े: डायबिटीज के मरीज अपनी डाइट में जरूर करें इन सुपरफूड्स को शामिल, कंट्रोल में रहेगा ब्लड शुगर
4. प्रोटीन
स्वस्थ शरीर के लिए प्रोटीन बहुत ही आवश्यक होता है। प्रोटीन मांसपेशियों को मजबूत बनाता है। साथ हड्डियों, त्वचा और बालों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। प्रोटीन की कमी होने पर कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। बीन्स, सोया, मांस, मछली, नट्स, अंडा और कुछ अनाज प्रोटीन की कमी को पूरा करने में मदद करते हैं।
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।
Updated on:
21 Jun 2022 05:25 pm
Published on:
21 Jun 2022 05:23 pm
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
