10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Obesity and cancer risk : मोटापा बढ़ा सकता है कैंसर का खतरा, लगभग आधे कैंसर के मामले मोटापे की वजह से

Obesity can increase the risk of cancer, : एक नई स्टडी में पाया गया है कि करीब आधे (लगभग 50%) कैंसर के मामले मोटापे से जुड़े हो सकते हैं। ये नतीजे यूरोपियन कांग्रेस ऑन ओबेसिटी में पेश किए गए थे।

2 min read
Google source verification
Obesity can increase the risk of cancer,

Obesity can increase the risk of cancer,

एक नई स्टडी में पाया गया है कि करीब आधे (लगभग 50%) कैंसर के मामले मोटापे (Obesity) से जुड़े हो सकते हैं। ये नतीजे यूरोपियन कांग्रेस ऑन ओबेसिटी में पेश किए गए थे।

स्वीडन के माल्मो में लुंड यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं द्वारा किए गए इस अध्ययन में 40 सालों तक लगभग 41 लाख लोगों को शामिल किया गया। इस दौरान उनकी शारीरिक बनावट और जीवनशैली पर नज़र रखी गई।

शोधकर्ताओं ने 32 तरह के कैंसर और मोटापे (Obesity) के बीच संबंध पाया। अध्ययन में कैंसर के 3 लाख 32 हज़ार 500 मामले सामने आए।

मोटापा और कैंसर: एक जरूरी रिश्ता जिसे तोड़ना है Obesity and cancer

अध्ययन में पाया गया कि बॉडी मास इंडेक्स (BMI) में हर 5 अंक की वृद्धि के साथ पुरुषों में कैंसर का खतरा 24% और महिलाओं में 12% बढ़ जाता है।

स्टडी के मुताबिक मोटापा (Obesity) कई तरह के कैंसर का खतरा बढ़ा सकता है, जिनमें स्तन कैंसर, पेट का कैंसर, अंडाशय का कैंसर, अग्नाशय का कैंसर और प्रोस्टेट कैंसर शामिल हैं। मोटापे और कैंसर के बीच का संबंध जटिल है और इसमें शरीर के अंदर कई तरह के बदलाव शामिल होते हैं।

  • मोटापे (Obesity) में शरीर में सूजन रहता है और इंसुलिन ठीक से काम नहीं करता, जो कैंसर की कोशिकाओं को बढ़ने में मदद करता है।
  • शरीर की चर्बी (एडीपोज टिश्यू) हॉर्मोन और साइटोकाइन पैदा करती है, जो कोशिकाओं के काम को बिगाड़ देते हैं और ट्यूमर को बढ़ने का माहौल बनाते हैं।
  • मोटापे में शरीर में एस्ट्रोजन और इंसुलिन जैसे हॉर्मोन का स्तर बढ़ जाता है, जो ब्रेस्ट कैंसर और ओवरीयन कैंसर जैसा हॉर्मोन से प्रभावित होने वाले कैंसर को बढ़ावा दे सकते हैं।
  • ज्यादा मोटापा शरीर के मेटाबॉलिज्म को बिगाड़ सकता है, जिससे भी कैंसर फैलने का खतरा बढ़ जाता है।
  • साथ ही, मोटापा अक्सर अस्वस्थ खानपान, कम शारीरिक गतिविधि और तंबाकू के सेवन जैसी आदतों से भी जुड़ा होता है, जो कैंसर का खतरा और बढ़ा देती हैं।

भारत में मोटापा Obesity in india

लैंसेट में प्रकाशित हालिया अध्ययन के अनुसार, भारत में महिलाओं में पेट का मोटापा 40% और पुरुषों में 12% पाया गया। 30 से 49 साल की उम्र वाली 10 में से 5-6 महिलाएं पेट के मोटापे की शिकार हैं। उम्र बढ़ने के साथ, शहरों में रहने वाली, आर्थिक रूप से संपन्न और मांसाहारी महिलाओं में पेट का मोटापा ज्यादा पाया गया। वहीं सिख समुदाय में महिलाओं और पुरुषों दोनों में इसका खतरा ज्यादा है। गौर करने वाली बात ये है कि गांवों में भी मोटापा बढ़ रहा है और अब समाज के गरीब और मध्यम वर्गीय लोगों में भी ये फैल रहा है।

मोटापा किन चीजों से होता है? What causes obesity?

मोटापा जीन, वातावरण, आदतों और सामाजिक-आर्थिक स्थिति जैसी कई चीजों से मिलकर होता है। जेनेटिक चीजें भी भूमिका निभाती हैं, क्योंकि कुछ खास जीन मेटाबॉलिज्म, भूख और शरीर में चर्बी जमा होने को प्रभावित करते हैं।

इसके अलावा खाने का वातावरण, स्वस्थ भोजन तक पहुंच, आसपास का वातावरण और सामाजिक नियम भी मोटापे को प्रभावित करते हैं।