12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दो सप्ताह व्यायाम छोड़ने से भी ये 5 नुकसान हो सकते

तेज सर्दी और आलस के कारण कई बार नियमित व्यायाम से लोग दूरी बना लेते हैं। लेकिन ऐसा करने से नुकसान हो सकता है।

2 min read
Google source verification
दो सप्ताह व्यायाम छोड़ने से भी ये 5 नुकसान हो सकते

दो सप्ताह व्यायाम छोड़ने से भी ये 5 नुकसान हो सकते

तेज सर्दी और आलस के कारण कई बार नियमित व्यायाम से लोग दूरी बना लेते हैं। लेकिन ऐसा करने से नुकसान हो सकता है। अप्लाइड फिजियोलॉजी जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार 14 दिन भी व्यायाम छोडऩे मात्र से हृदय व मांसपेशियों को रोज व्यायाम से मिलने वाला लाभ नहीं मिलता है।
1. शुगर लेवल
तीन-चार माह तक वर्कआउट करने के बाद अगर दो सप्ताह तक व्यायाम छोड़ते हैं तो शुगर लेवल अनियंत्रित हो सकता है क्योंकि खाने के बाद शुगर लेवल बढ़ता है जिसे उतक और मांसपेशियां ऊर्जा में बदलते हैं। नियमित व्यायाम से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है। व्यायाम न करने से भी शुगर लेवल अनियंत्रित हो जाता है।
2. ब्लड प्रेशर अचानक बढ़ता
व्यायाम से ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है। एक अध्ययन के अनुसार अगर छह माह तक व्यायाम करते हैं और फिर दो सप्ताह छोड़ देते हैं तो बीपी अचानक से बढ़ सकता है। ब्रेन स्ट्रोक की आशंका भी बढ़ती है।
3. एरोबिक्स क्षमता घटती
तीन-चार माह तक वर्कआउट के बाद दो सप्ताह भी व्यायाम छोडऩे से एरोबिक्स क्षमता घट जाती है। दिल, अतिरिक्त दबाव भी सहन नहीं कर पाता है। शरीर में ऑक्सीजन की क्षमता पहले से घट जाती है। इसे वीओटू मैक्स कहते हैं।
4. मांसपेशियां कमजोर होंगी, इंजरी की आशंका
नियमित वर्कआउट से मांसपेशियां मजबूत होती हैं। लचीलापन आता है। हल्की इंजरी से चोट का खतरा नहीं रहता है। लेकिन दो सप्ताह तक भी व्यायाम छोड़ते हैं तो मांसपेशियों पर भी असर पडऩे लगता है और कमजोर होने लगती हैं। इसके बाद अगर वर्कआउट शुरू करते हैं तो इंजरी होने की आशंका कई गुना बढ़ जाती है।
5. शरीर बेडौल होता
लगातार व्यायाम करने से शरीर को सही आकार मिल जाता है। लेकिन कुछ सप्ताह ही व्यायाम छोडऩे और डाइट सही नहीं लेने से शरीर का वजन बढ़ जाता है। शरीर बेडौल भी हो जाता है।