
यदि आप यह जानना चाहते हैं कि मासिक धर्म के दौरान किसी विशेष समय में यौन संबंध बनाने से गर्भधारण के अवसार कम हो सकते हैं, तो यहां उपयुक्त जानकारी है।

अगर आप मां बनने के लिए अभी तैयार नहीं हैं और आप अपनी सेक्स लाइफ का आनंद लेना चाहती हैं, तो आपको यह जानना बहुत महत्वपूर्ण है कि आपकी पीरियड साइकल में एक समय ऐसा भी आता है, जब सेक्स करने से गर्भधारण के चांसेस कम होते हैं। इसे 'सेफ पीरियड' कहा जाता है।

कैसे कर सकते हैं कैलकुलेटअगर आप अपनी पीरियड साइकल को सही ढंग से कैलकुलेट करना चाहती हैं, तो आप सेफ पीरियड को पहचान सकती हैं। इस दौरान सेक्स करने से गर्भधारण की संभावना कम होती है। क्योंकि महिलाओं की पीरियड साइकल आगे-पीछे हो सकती है, और गलत कैलकुलेशन के कारण सेफ पीरियड में सेक्स करने से प्रेग्नेंट न होने की कोई गारंटी नहीं होती।

पीरियड के पहले दिन से लेकर अगले महीने की पीरियड के पहले दिन तक पीरियड साइकल की गणना की जाती है। आमतौर पर, साइकिल 28 दिनों की होती है और 14वें दिन में ओवुलेशन होता है, जिसमें प्रेगनेंट होने की संभावना सबसे ज्यादा होती है। महिला के शरीर में स्पर्म तीन से पांच दिनों तक जीवित रह सकता है, और अंडा 12 से 24 घंटे तक जीवित रह सकता है। इसलिए, ओवुलेशन के पांच दिन पहले और ओवुलेशन के दिन सेक्स करने से प्रेगनेंट होने की संभावना सबसे अधिक होती है।

अगर आप सेफ पीरियड में सेक्स के बाद गर्भनिरोधक का इस्तेमाल करती हैं, तो इससे गर्भधारण की संभावना कम हो जाती है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि अन्य दिनों में असुरक्षित यौन संबंध बनाने से आप प्रेगनेंट नहीं हो सकतीं। इसलिए प्रेगनेंट होने से बचने के लिए जब भी सेक्स करें, तो कंडोम और गर्भ निरोधक के अन्य तरीकों का इस्तेमाल जरूर करें। इससे प्रेगनेंट न होने की संभावना बनी रहती है।