12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पीपल का काढ़ा पीने से जोड़ों के दर्द में मिलता है आराम

सवाल: मुझे अचानक पेटदर्द और फिर सिरदर्द शुरू हो जाता है। यह समस्या एक माह से है। बेसन-आलू आदि गैस्टिक चीजें नहीं खाती हूं? वंदना, 29 वर्ष

less than 1 minute read
Google source verification
पीपल का काढ़ा पीने से जोड़ों के दर्द में मिलता है आराम

पीपल का काढ़ा पीने से जोड़ों के दर्द में मिलता है आराम

सवाल: मुझे अचानक पेटदर्द और फिर सिरदर्द शुरू हो जाता है। यह समस्या एक माह से है। बेसन-आलू आदि गैस्टिक चीजें नहीं खाती हूं? वंदना, 29 वर्ष
जवाब: यह वात-पित्त विकार के कारण हो सकता है। एक ग्राम अजवाइन, एक ग्राम मेंथीदाना और पुदीना सत्व व सेंधा नमक गुनगुने पानी में सुबह-शाम में लें। रात में सोते समय दो चम्मच भूंसी जरूर लें। अगर हाइपर एसिडिटी है तो अजवाइन की जगह सौंफ और धनिया लें। फिर भी आराम न मिले तो चिकित्सक को दिखाएं।
सवाल: मेरे जोड़ों में दर्द रहता है। इलाज बताइए? जुमान प्रसाद
जवाब: यह दो प्रकार का होता है। एक सामान्य और दूसरा गठिया का दर्द। जो ज्यादा मीठा, मछली और नॉनवेज ज्यादा खाते हैं उनमें यह परेशानी अधिक होती है। लहसुन के रस में कर्पूर मिलाकर जोड़ों पर लगाएं। सौंठ (25 ग्राम), हरड़ (50 ग्राम)़, अजमोत (15 ग्राम) व सेंधा नमक (10 ग्राम) का पाउडर बना लें और ३-३ ग्राम सुबह-शाम खाली पेट लें। आम की गुठली को सरसों तेल में पकाकर लगाएं। पीपल की छाल का काढ़ा सुबह खाली पेट पीएं।
डॉ. पीयूष त्रिवेदी और डॉ. सीताराम गुप्ता, आयुर्वेद विशेषज्ञ