12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डाइट में कुछ चीजों को शामिल कर ऐसे परेशानियों से बचें

गर्भवती महिलाओं को खानपान में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। कई ऐसी चीजें है जिनको डाइट में शामिल कर गर्भावस्था के दौरान होने वाली परेशानियों से बचा जा सकता है।

less than 1 minute read
Google source verification
डाइट में कुछ चीजों को शामिल कर ऐसे परेशानियों से बचें

डाइट में कुछ चीजों को शामिल कर ऐसे परेशानियों से बचें

गर्भवती महिलाओं को खानपान में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। कई ऐसी चीजें है जिनको डाइट में शामिल कर गर्भावस्था के दौरान होने वाली परेशानियों से बचा जा सकता है। इनसे शरीर को भरपूर मात्रा में विटामिन और खनिज मिलते हैं जो मां और भ्रूण दोनों के लिए जरूरी हैं।

टमाटर- इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी होता है। लाइकोपीन जैसे फायदेमंद फाइटोकेमिकल्स भी होते हैं, जो आनुवांशिक और गंभीर बीमारियों से बचाने में सहायक होते हैं।
तरबूज- यह आपको ठंडा और हाइड्रेटेड रखता है। पानी की भरपूर मात्रा के कारण इससे पेट भरा लगता है। साथ ही तरबूज में लाइकोपीन भी होता है, जो त्वचा की कोशिकाओं को सूर्य की क्षति से बचाता है।
संतरा- इसमें पोटैशियम और विटामिन सी भरपूर होता है। इसमें 80 प्रतिशत पानी होता है और यह मांसपेशियों की ऐंठन दूर करता है। शरीर दर्द में राहत देता है।
दही- प्रोटीन से भरपूर दही गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद है। यह भ्रूण के विकास के लिए भी जरूरी होता है। इसको नमकीन या मीठा दोनों ही रूप में ले सकती हैं। इसमें पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने के लिए भरपूर मात्रा में प्रोबियोटिक्स मिलते हैं। कब्ज से भी बचाता है।