
Protein rich foods for good health
Protein Rich Foods: प्रोटीन शरीर को हेल्दी रखने वाले जरूरी तत्वों में से एक है। शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में प्रोटीन अहम भूमिका निभाता है। प्रोटीन ऑक्सीजन, हाइड्रोजन और नाइट्रोजन से बनने वाला तत्त्व है जो शरीर के सेल्स को बनाने में मदद करता है। साथ ही ये शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मदद करता है। प्रोटीन हमारे शरीर की मांसपेशियों को भी बनाने में मदद करता है। इसके अलावा हमारी हड्डियों, मसल्स, ब्लड के सही फंक्शन और अच्छी स्किन और बालों के लिए लाभदायक माना जाता है। शरीर में प्रोटीन की कमी होने पर कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। शरीर को हमेशा हेल्दी बनाए रखने और बीमारियों से बचाए रखने के लिए आप अपनी डाइट में प्रोटीन युक्त आहार का सेवन करें। तो आइए जानते हैं प्रोटीन की कमी पूरा करने वाले फूड्स के बारे में
प्रोटीन की कमी को पूरा करने वाले फूड्स
डेयरी प्रोडक्ट्स
शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। डेयरी प्रोडक्ट्स जैसे दूध, पनीर, बटर, खोया, चीज आदि चीजों में प्रोटीन की भरपूर मात्रा पाई जाती है जो प्रोटीन की कमी को पूरा करने में मदद करता है। साथ इसमें विटामिन और कैल्शियम के भी गुण पाए जाते हैं जो शरीर को हेल्दी बनाए रखने में मदद करते है।
यह भी पढ़े: करी का पत्ता आंखों की बढ़ाने और वजन को कम करने में होता है फायदेमंद
अंडा
शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए अंडा का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। अंडा में प्रोटीन की भरपूर मात्रा पाई जाती है जो प्रोटीन की कमी को पूरा करने में मदद करता है। साथ ही इसमें कैल्शियम और ओमेगा 3 फैटी एसिड के गुण भी पाए जाते हैं जो शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं।
ड्राई फ्रूट्स
शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए ड्राई फ्रूट्स का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। ड्राई फ्रूट्स में प्रोटीन, विटामिन और सोडियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है जो प्रोटीन की कमी को पूरा करने में मदद करते है।
यह भी पढ़े: सुबह खाली पेट मखाना खाने से मिलते है ये अद्भुत फायदे, हार्ट को हेल्दी बनाए रखने में करता है मदद
दाल
शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए दाल का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। दालों में प्रोटीन की भरपूर मात्रा पाई जाती है जो प्रोटीन की कमी को पूरा करने में मदद करते है। साथ ही दाल का सेवन करने से बच्चे से लेकर बड़ों तक के स्वास्थ्य को बहुत ही फायदे मिलते हैं।
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।
Updated on:
02 Jul 2022 07:41 pm
Published on:
02 Jul 2022 07:38 pm
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
