17 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तेजी से फैल रहा Rotavirus! जानिए कितना खतरनाक है ये वायरस और इसके लक्षण

Rotavirus Infection: Rotavirus के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, खासकर छोटे बच्चों में। जानिए इसके लक्षण, कारण, खतरे और बचाव के तरीके।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Dimple Yadav

Apr 17, 2026

Rotavirus Infection

Rotavirus Infection (Photo- freepik)

Rotavirus Infection: अमेरिका में इन दिनों एक खतरनाक वायरस फिर से तेजी से फैल रहा है, Rotavirus। Centers for Disease Control and Prevention (CDC) के मुताबिक, इसके केस लगातार बढ़ रहे हैं। यह एक सीजनल और बहुत तेजी से फैलने वाला वायरस है, जो खासकर छोटे बच्चों को ज्यादा प्रभावित करता है।

क्या है Rotavirus?

Rotavirus एक ऐसा वायरस है जो पेट और आंतों में इन्फेक्शन कर देता है, जिसे गैस्ट्रोएन्टराइटिस कहा जाता है। Mayo Clinic के अनुसार, यह ज्यादातर 5 साल से कम उम्र के बच्चों में होता है। Cleveland Clinic बताता है कि यह वायरस गंदे हाथों या संक्रमित व्यक्ति के मल (stool) के संपर्क से फैलता है। बच्चे अगर संक्रमित चीजों को छूकर मुंह में हाथ डालते हैं, तो वायरस शरीर में चला जाता है।

क्यों बढ़ रहे हैं केस?

Stanford University और Emory University के साथ मिलकर चल रहे WastewaterScan प्रोग्राम की रिपोर्ट में पाया गया है कि जनवरी से इस वायरस के लेवल तेजी से बढ़े हैं। इस प्रोजेक्ट की डायरेक्टर Marlene Wolfe के मुताबिक, “वेस्टवॉटर में वायरस का हाई लेवल दिख रहा है, जिससे साफ है कि कम्युनिटी में इन्फेक्शन बढ़ रहा है।” एक बड़ी वजह वैक्सीनेशन (टीकाकरण) में कमी भी मानी जा रही है।

क्या हैं इसके लक्षण?

Rotavirus के लक्षण काफी गंभीर हो सकते हैं:

  • तेज और बार-बार दस्त
  • उल्टी
  • बुखार
  • भूख कम लगना

सबसे बड़ा खतरा डिहाइड्रेशन (पानी की कमी) का होता है, खासकर बच्चों में।

कब तुरंत डॉक्टर को दिखाएं?

अगर बच्चे में ये लक्षण दिखें तो तुरंत इलाज कराएं:

  • पेशाब कम होना
  • मुंह सूखना
  • रोते समय आंसू न आना
  • आंखें धंसी हुई लगना
  • बहुत ज्यादा कमजोरी या सुस्ती

कैसे फैलता है ये वायरस?

यह वायरस बहुत आसानी से फैलता है। अगर कोई व्यक्ति संक्रमित है, तो उसके मल में वायरस कई दिन पहले से मौजूद होता है। बिना हाथ धोए अगर कोई चीज छू ली जाए जैसे खिलौना, दरवाजे का हैंडल तो वहां से भी यह दूसरों तक पहुंच सकता है।

बचाव कैसे करें?

CDC के अनुसार, इससे बचाव का सबसे अच्छा तरीका है वैक्सीनेशन। इसके अलावा हाथों को बार-बार धोना, साफ-सफाई का ध्यान रखना, बच्चों को गंदगी से दूर रखना।