
Saffron water: A panacea for period pain, acne, and hair loss
Saffron Water Benefits: केसर का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। केसर औषधीय गुणों से भरपूर होता है। केसर की तरह ही के इसका पानी पीने से सेहत के लिए फायदेमंद है। लेकिन महिलाओं की समस्याओं के लिए केसर का पानी किसी वरदान से कम नहीं है। जी हां, केसर का पानी पीने से महिलाओं को कई तरह के लाभ मिलते हैं। केसर में विटामिन ए, विटामिन सी, प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, पोटैशियम और मैग्नीज जैसे तत्त्व पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य और स्किन संबंधित समस्याओं को दूर करने में मदद करते है। केसर का पानी पीने से महिलाओं को पीरियड्स के दर्द से राहत मिलती है। साथ ही ये महिलाओं की सेहत और स्किन के लिए फायदेमंद होता है। तो आइए जानते हैं केसर का पानी पीने से महिलाओं की सेहत को मिलने वाले फायदे के बारे में
केसर के पानी पीने के फायदे
1. पीरियड्स के दर्द से राहत दिलाने में फायदेमंद
पीरियड्स के दर्द से राहत पाने के लिए केसर का पानी पीना महिलाओं के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि पीरियड्स के दौरान महिलाएं दर्द से काफी परेशान रहती हैं। ऐसे में केसर का पानी पीने से महिलाओं को पीरियड्स के दर्द से राहत मिल सकती है। साथ ही इसका सेवन करने से पेट में दर्द, पेट में ऐंठन और अनियमित पीरियड्स से भी राहत मिल सकती है।
2. मानसिक सेहत दुरुस्त रखने में फायदेमंद
मानसिक सेहत दुरुस्त रखने के लिए केसर का पानी पीना महिलाओं के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि आज के समय ज्यादातर महिलाएं स्ट्रेस, तनाव, डिप्रेशन जैसे मानसिक समस्याएं से जूझ रही है। ऐसे में केसर का पानी इस समस्या से राहत दिलाने में कारगर माना गया है। इसलिए केसर का पानी पीने से महिलाओं का मानसिक सेहत दुरुस्त रहती है।
3. स्किन के लिए फायदेमंद
स्किन के लिए केसर का पानी पीना महिलाओं के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि केसर में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो स्किन को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं। साथ ही ये स्किन को फ्री रेडिकल से होने वाले नुकसान से बचाव करने में मदद करता है। इसके अलावा ये स्किन को हाइड्रेट रखता है जिससे मुंहासों और फुंसी जैसी समस्या से राहत मिलती है।
4. बालों के लिए फायदेमंद
बालों के लिए केसर का पानी पीना महिलाओं के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि केसर में एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं, जो बालों का तेजी से विकास करने में मदद करते हैं और बालों को झड़ने से रोकने में मदद करता है। साथ ही इससे बाल लंबे, घने, चमकदार और मुलायम होते हैं।
डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।
Published on:
07 Dec 2023 03:23 pm
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
