24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Coconut Side Effects: नारियल खाने से पहले जाने लें ये बात, फायदे की जगह पहुंचा सकता है नुकसान

Coconut Side Effects: नारियल खाना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। नारियल सेहत को कई प्रकार से लाभ पहुंचाने का कार्य करता है। लेकिन जरूरत से ज्यादा नारियल का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। ज्यादा नारियल का सेवन करने से पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है।

2 min read
Google source verification
Coconut Side Effects: नारियल खाने से पहले जाने लें ये बात, फायदे की जगह पहुंचा सकता है नुकसान

Side Effects of Coconut Nariyal khane ke nuksan

Coconut Side Effects: नारियल का सेवन करने से सेहत को कई प्रकार के फायदे मिलते हैं। नारियल कई सारे पोषक तत्वों के गुणों से भरपूर होता है, जो स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। साथ ही नारियल बालों, त्वचा आदि के लिए काफी फायदेमंद है, हालांकि फायदे के साथ इसके कुछ नुकसान भी हैं। बहुत कम लोगों को नारियल से होने वाले नुकसान के बारे में पता होता है। लेकिन अधिक मात्रा में नारियल का सेवन करने से स्वास्थ्य को नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए सीमित मात्रा में नारियल का सेवन करना चाहिए। तो आइए जानते हैं अधिक मात्रा में नारियल का सेवन करने से होने वाले नुकसान के बारे में

नारियल खाने के नुकसान

1. पेट संबंधी समस्या हो सकती
अधिक मात्रा में नारियल का सेवन करने से पेट संबंधी समस्या हो सकती है। क्योंकि अधिक मात्रा में नारियल का सेवन से डायरिया, पेट फूलने और ब्लोटिंग जैसी समस्या होने लगती है। साथ ही पेट से जुड़ी कई समस्या होने लगती है। इसलिए नारियल का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए।
यह भी पढ़े: इमली के कई फायदों के साथ सेहत को हो सकते है ये नुकसान, जानें इसके साइड इफेक्ट्स

2. कॉलेस्ट्रॉल की समस्या हो सकती
अधिक मात्रा में नारियल का सेवन करने से पेट कॉलेस्ट्रॉल समस्या हो सकती है। क्योंकि नारियल में तेल की मात्रा भरपूर मात्रा होती है, जिससे कॉलेस्ट्रॉल की समस्या होती है। इसलिए नारियल का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए।

3. वजन बढ़ने की समस्या हो सकती
अधिक मात्रा में नारियल का सेवन करने से वजन बढ़ने की समस्या हो सकती है। क्योंकि नारियल में कैलोरी कम होता है और शुगर, ऑयल ज्यादा होता है। इसलिए अधिक मात्रा में नारियल खाने से वजन बढ़ सकता है।
यह भी पढ़े: जरूरत से ज्यादा ईयरफोन का इस्तेमाल करना हो सकता है खतरनाक, कानों से जुड़ी हो सकती हैं कई समस्या

डायबिटीज के मरीजों के लिए नुकसानदायक
अधिक मात्रा में नारियल का सेवन करना डायबिटीज के मरीजों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। क्योंकि नारियल में शुगर की मात्रा पाई जाती है। जिससे शुगर लेवल बढ़ सकता है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों नारियल का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।