22 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Skin problem : त्वचा में हो रहे हैं छोटे-छोटे दाने तो इस तरह करें दूर

Skin Problem : चाहे कोई भी मौसम हो, लेकिन हमें अपनी त्वचा का बहुत ध्यान रखना होता है। क्योंकि जरा सी लापरवाही का असर त्वचा पर तुरंत दिखने लगता है। अगर आप के चेहरे पर भी इस प्रकार छोटे छोटे दाने हो गए हैं। तो तुरंत यह घरेलू उपाय करें।

2 min read
Google source verification
Skin problem

Skin problem

कई बार हमारी Skin पर सफेद छोटे-छोटे दाने हो जाते हैं। जिससे हमारी खूबसूरती तो प्रभावित होती ही है। साथ ही हमारी स्किन के लिए भी ये नुकसानदायक होते हैं। क्योंकि इनका असर स्किन पर रहता है। जिससे कई बार निशान भी हो जाते हैं। इसलिए इन्हें दूर करने के लिए कुछ Home remedies अपनानी चाहिए। ताकि इन्हें जड़ से खत्म किया जा सके।

दरअसल, कई महिलाओं और लड़कियों को स्किन से संबंधित विभिन्न प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसी ही एक समस्या स्किन पर सफेद दाने होना है। जिसे मिलिया कहते हैं। जो माथे, गाल, नाक, आंखों के नीचे आदि में हो जाते हैं। जो बाद में पीले रंग के होते हैं। इनमें दर्द तो कम होता है। लेकिन यह आपकी खूबसूरती को प्रभावित करते हैं। इसलिए इन्हें दूर करने के लिए आप कुछ घरेलू उपाय अपना सकते हैं।

यह भी पढ़ें - जली हुई स्किन के दर्द और जलन से राहत पाने के लिए करें ये उपाय।

एलोवेरा लगाएं-

मिलिया की समस्या से राहत पाने के लिए आप एलोवेरा का उपयोग कर सकते हैं। यह एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल तत्वों से भरपूर होता है। जो आपको त्वचा से संबंधित समस्या से निजात दिलाने में मदद करता है।इसलिए इसे आप रोजाना रात को सोने से पहले लगा ले। इस उपाय को करीब 1 माह तक करने से आपको काफी राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें - चेहरे की झाइयों और कालेपन को दूर करने के लिए अपनाएं ये उपाय।

चंदन लगाएं-

चंदन और चंदन का तेल हमारे चेहरे की कोशिकाओं को ऑक्सीजन देने के साथ सफेद दानों से भी निजात दिलाता है। इसलिए आप चेहरे पर चंदन लगाकर इसे सूखने दें और जब यह सूख जाए, तो पानी से धो लें। इसे पेस्ट के रूप में इस्तेमाल करके आप ऑइली स्किन से भी निजात पा सकते हैं।

यह भी पढ़ें - मानसून के मौसम में बीमारियों से बचने के लिए करें यह उपाय।

शहद लगाएं -

चेहरे पर हो रहे दानों को मिटाने के लिए आप शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें नेचुरल नमक होता है। जो स्किन को कसाव देने के साथ ऑइली स्किन से छुटकारा दिलाता है। यह पोर्स को खोलने के साथ दानों को हटाने में मदद करता है। इसलिए आप शहद को अच्छी तरह चेहरे पर लगाएं और जब सूखने लगे तब इसे 1 घंटे बाद धो सकते हैं। आप चाहे तो शहद में ओट्स और शक्कर मिलाकर स्क्रब के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें - विटामिन डी की कमी से नजर आएंगे यह लक्षण, तुरंत करें सुधार।

अनार का उपयोग करें-

मिलिया से निजात पाने के लिए आप अनार के छिलके का उपयोग कर सकते हैं। क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट होता है। अनार के छिलके को तवे पर भूरा होने तक भूने और इसके बाद इसे पीसकर पाउडर बना लें। इस पाउडर को नींबू या गुलाब जल में मिलाकर पेस्ट के रूप में चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद चेहरे को धोएं। इससे आपको काफी राहत मिलेगी। इससे चेहरे में भी निखार आएगा और सफेद दानों से भी छुटकारा मिलेगा।