12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Spices For Acidity: एसिडिटी की समस्या से हैं परेशान तो कर सकते हैं इन मसालों का सेवन

Spices For Acidity: हर मसाले की अपनी एक महत्वपूर्ण भूमिका है जो कि खाने के स्वाद को दो गुना बढ़ा देता है। इन्हीं के साथ मसालों से जुड़े और फायदों के बारे में आपको जानना चाहिए।

3 min read
Google source verification
Spices For Acidity

Spices For Acidity]

नई दिल्ली। Spices For Acidity: खाने में मसाला न हों तो वहीं खाने का स्वाद फीका और बेकार लगने लगता है। खाने के स्वाद को दो गुना बढ़ाने में मसालों कि अपनी एक भूमिका है। लेकिन वहीं मसालों से जुड़े हुए कुछ और फायदों के बारे में भी आपको पता होना चाहिए। आपके रसोई में ही मौजूद मसालों कि मदद से आप ढेरों समस्याओं से निजात पा सकते हैं। हमारे किचन में अनेकों ऐसे मसाले हैं जिनके सेवन से राहत मिलती है। कई सारे ऐसे भी हैं जो आपको एसिडिटी की समस्या से आराम दिला सकते हैं। इनका सेवन सेहत के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। एसिडिटी की समस्या के साथ-साथ पेट से जुड़ी अन्य समस्याओं से भी ये मसाले निजात दिलाने में लाभदायक हो सकते हैं।

इलायची
इलायची खाने के स्वाद को बढ़ाने के काम आती है। इसको नेचुरल माउथ फ्रेशनर की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इलायची का रोजाना सेवन एसिडिटी एवं पेट में होने वाली जलन जैसी समस्याओं को कम करने में लाभदायक साबित हो सकता है। यदि आपको एसिडिटी या पेट में जलन जैसी समस्या महसूस होती है तो आप इलायची के पाउडर को गुनगुने पानी के साथ सेवन कर सकते हैं। ये आपको राहत दिलाने में फायदेमंद होगा।

दालचीनी
दालचीनी का उपयोग अधिकतर खाने में महक बढ़ाने के लिए किया जाता है। महक के साथ दालचीनी खाने के स्वाद को भी बढ़ा देता है। और फायदों कि बात करें तो दालचीनी का सेवन एसिडिटी जैसी समस्या से निजात दिलाने में भी कारगर साबित हो सकता है। इसके साथ ही अपच,गैस,कब्ज आदि कि समस्या में दालचीनी का सेवन फायदा पहुंचाता है। आप दालचीनी को चाय या गर्म पानी के साथ ले सकते हैं।

अदरक
अदरक जिसका उपयोग अधिकतर भारतीय रसोई में चाय या खाने के स्वाद को बढ़ाने के लिए किया जाता है। इसके और भी फायदे हैं जैसे कि यदि आप एसिडिटी की समस्या से परेशान हैं तो अदरक का तुरंत उपयोग करके देख सकते हैं। इसमें कार्मिनटिव नामक एक तत्त्व पाया जाता है। जो कि आराम दिलाता है। एसिडिटी से आराम पाने के लिए आप अदरक से रस निकाल लें, इसे एक या दो चम्मच पिएं। इसके सेवन से आपको आराम मिलेगा।

जीरा
जीरे का उपयोग अधिकतर स्वाद को बढ़ा देता है। इसे अधिकतर तड़का लगाने में इस्तेमाल किया जाता है। क्या आपको पता है कि जीरे का सेवन एसिडिटी की समस्या को दूर करने में लाभदायक माना जाता है। इसे यूज़ करने के लिए आप जीरा के पाउडर को गर्म पानी के साथ सेवन कर लें। पेट में एसिडिटी समस्या से आराम मिलेगा।

यह भी पढ़ें: हार्ट को रखना चाहते हैं फिट तो डाइट में शामिल कर सकते हैं इन फूड्स को