30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Coronavirus: कोरोना वायरस के डेल्टा वैरिएंट से ज्यादा संक्रामक नहीं इसका सब-वैरिएंट, यहां पढ़ें

Coronavirus: भारतीय सार्स-कोव-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (INSACOG) के बुलेटिन में कहा गया है कि कोरोना वायरस के डेल्टा स्वरूप के सब वेरिएंट एवाई.1, एवाई.2 अधिक संक्रामक नहीं है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Deovrat Singh

•

Updated: 15 Jul 2021, 11:33 AM IST

Coronavirus

Coronavirus

Coronavirus: भारतीय सार्स-कोव-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (INSACOG) के बुलेटिन में कहा गया है कि कोरोना वायरस के डेल्टा स्वरूप के सब वेरिएंट एवाई.1, एवाई.2 अधिक संक्रामक नहीं है। इंसाकॉग के अनुसार एवाई.3 को डेल्टा के नए सब वेरिएंट के रूप में चिह्नित किया है। इस उत्परिवर्तन के बारे में कोई महत्वपूर्ण आंकड़े नहीं है, लेकिन इंसाकॉग इसपर लगातार स्टडी कर रहा है।

Read More: कोरोना के खिलाफ अधिक रोग प्रतिरोधक क्षमता बना सकती है स्पूतनिक-वी की एक खुराक

इंसाकॉग के मुताबिक, एवाई.1 के और एवाई.2 के डेल्टा से अधिक संक्रामक होने की संभावना नहीं है। देश में यह जून से उपलब्ध अनुक्रमणों में लगातार एक प्रतिशत से भी कम हैं। महाराष्ट्र के रत्नागिरि और जलगांव, एमपी के भोपाल और तमिलनाडु के चेन्नई चार ‘क्लस्टर' में इसके तेजी से फैलने की भी पुष्टि नहीं हुई है।

Read More: कोरोना वायरस के 'कप्पा' वैरिएंट की राजस्थान में दस्तक, 11 मामलों की हुई पुष्टि

भारत के सभी हिस्सों में इन दिनों लिए गए नमूनों में डेल्टा स्वरूप (बी.1.617.2) की ही मौजूदगी देखी गई है। वैश्विक स्तर पर भी देखा जाए तो यह तेजी से फैल रहा है। इस साल भारत में मार्च से मई के बीच कोरोना वायरस के डेल्टा स्वरूप से लाखों की मौत हो गई। अन्य देशों में भी इस वेरिएंट के कारण तेजी से संक्रमण फैल रहा है।

Read More: सात सुपर फूड जो आपकी सेहत को देंगे प्रचुर मात्रा में पोषक तत्व, बीमारियां भी रहेंगी कोसों दूर

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल