30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रोज सुबह तुलसी का पानी पीने के चौंका देने वाले फायदे असरदार इतना कि नहीं पड़ेगी दवाई कि जरूरत

Surprising benefits of drinking Tulsi water every morning:तुलसी एक बहुत ही गुणी जड़ीबूटी है। इसका इस्तेमाल अनेक पद्धति में किया जाता है। यह एक प्राकृतिक पौधा है। जिसमे गुणों का भंडार है। जानते हैं ये इतना फायदेमंद क्यों और कैसे है।    
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Anjali pratap singh

•

Updated: 24 Aug 2023, 1:31 PM IST

tulsi_water_daily.jpg

Surprising benefits of drinking Tulsi water

Surprising benefits of drinking Tulsi water every morning:रोज सुबह तुलसी का पानी पीने के चौंका देने वाले फायदे असरदार इतना कि नहीं पड़ेगी दवाई कि जरूरत

तुलसी एक बहुत ही गुणी जड़ीबूटी है। इसका इस्तेमाल अनेक पद्धति में किया जाता है। यह एक प्राकृतिक पौधा है। जिसमे गुणों का भंडार है। जानते हैं ये इतना फायदेमंद क्यों और कैसे है।

तुलसी के पानी के फायदे:
प्राचीन काल से हम देखते आए है कि घर के बुजुर्ग घर में तुलसी का पौधा लगाकर रखते हैं । इसे लगाने के कुछ कारण है। हिंदू धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना जाता है। और इसकी पूजा कि जाती है।और इसे घर के आंगन में लगाया जाता है। ताकि घर में सुख शांति बनी रहे। लोग इसका अलग-अलग तरह से इस्तेमाल करते हैं। कोई चबाकर तो कोई पीस कर तो कोई जड़ीबूटी के रूप में इसका उपयोग करते हैं। पर आप पानी के साथ भी इसका सेवन कर सकते हैं । क्या आप जानते हैं खाली पेट तुलसी का पानी पीने से आपको क्या फायदे हो सकते हैं? आइए आपको बताते है तुलसी के चमत्कारी और सेहतमंद फायदे।

यह भी पढ़ें-रोज दही खाने से ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता

1.इम्यून सिस्टम मज़बूत बनाए:

तुलसी के पत्तो में एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होता है। जो आपकी इम्यूनिटी और रोगप्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। जिससे इन्फेक्शन और वायरल होने कि संभावना कम हो जाती है।

यह भी पढ़ें-रोजाना कुट्टू का आटा खाने से कंट्रोल होगी डायबिटीज, मिलेंगे 5 गजब के फायदे

2. बाॅडी डिटॉक्सिफिकेशन:
शरीर में हानिकारक तत्व ज्यादा हो जाते हैं । जो कई बीमारियों को उत्पन्न कर सकते हैं। ऐसे में अगर आप खाली पेट तुलसी का पानी पिएंगे तो अपकी बॉडी से वह हानिकारक तत्व बाहर हो जाएंगे और बॉडी डाइटॉक्सीफाई हो जाएगी।

3. कैंसर से बचाव में सहायक:
तुलसी एक प्राकृतिक पौधा है। चूंकि यह बहुत पवित्र और पूजनीय है इसलिए इसका उपयोग कैंसर से पीड़ित लोगों पर भी किया जाता है। तुलसी में एंटीऑक्सीडेंट्स के साथ इम्यूनोमॉडयूलेटरी जैसे लाभदायक तत्व भी होते हैं।

यह भी पढ़ें-अधिक सलाद खा लें तो साबित हो सकता है नुकसानदायक

4. सर्द मौसम में बचाव:
अगर आप खाली पेट सुबह तुलसी का पानी पीते हैं । तो आपको सर्दी, जुकाम और बदन दर्द जैसी समस्या नहीं होती हैं। यह सर्दी खांसी को रोकने का एक अचूक उपाय है।

5. पाचन शक्ति में सुधार:
आज के समय में लोगो को फुर्सत नहीं और इसी कारण खाने में बदलाव के साथ-साथ समय पर खाना भी नहीं खाना हमारी आदत बन चुका है।जिसका भुगतान हमारे पेट के साथ शरीर को भी करना पड़ता है। अगर आप दिन कि शुरुआत तुसली के पानी के साथ करते हैं । तो आपकी पाचन शक्ति बढ़ जाती है। और आपको पेट से जुड़ी कोई समस्या भी नहीं होती है।

डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल