दही में कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम, विटामिन बी6 और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्त्व मौजूद होते हैं। यह काफी हैल्दी आहार है। हार्वर्ड हैल्थ के अनुसार, मैग्नीशियम तत्त्व उच्च रक्तचाप के लिए अच्छा माना जाता है, जबकि कैल्शियम, मांसपेशियों के संकुचन में मदद करता है, जो हृदय की मांसपेशियों के लिए फायदेमंद होता है।