Paneer Side Effects: पनीर सिर्फ खाने में ही स्वादिष्ट नहीं होती है वहीं ये सेहत के लिए भी बहुत ही ज्यादा बेहतरीन होती है। प्रोटीन प्रोटीन का एक बेहद अच्छा सोर्स होता है, वहीं इसमें कैल्शियम की भी प्रचुर मात्रा पाई जाती है। लेकिन क्या आपको पता है कि पनीर के ज्यादा मात्रा में सेवन से फायदे कि जगह शरीर को कई सारे नुकसान भी झेलने पड़ सकते हैं। इसका ज्यादा मात्रा में सेवन न केवल आपके बेली फैट को बढ़ा सकता है, वहीं ये कोलेस्ट्रॉल के लेवल को भी बढ़ाता है। इसलिए जानिए कि यदि ज्यादा मात्रा में पनीर का सेवन करते हैं तो शरीर को कौन-कौन से नुकसान हो सकते हैं, वहीं इसका सेवन ज्यादा मात्रा में क्यों करना सही नहीं होता है, जानिए।