
High Blood Sugar : क्या मीठी गंध वाला पेशाब हाई ब्लड शुगर का संकेत है? जानिए (फोटो सोर्स : Freepik)
Sweet Smelling Urine Sign of High Blood Sugar Levels : क्या कभी आपके पेशाब से अजीब सी मीठी या फल जैसी खुशबू/गंध आई है? इसे भूलकर नहीं इग्नोर नहीं करना चाहिए। ये कोई मामूली बात नहीं है ये शरीर का तरीका है बताने का कि ब्लड शुगर (High Blood Sugar) बढ़ रहा है। खासतौर पर अगर आप डायबिटीज के खतरे वाले जोन में हो या पहले ही प्री-डायबेटिक हो चुके हो। इस सिग्नल को हल्के में लेना आने वाले खतरे को इग्नोर करने जैसा है है।
अगर पेशाब से अचानक मिठास (Sweet Smelling Urine) या फल जैसी खुशबू या गंध आने लगे तो समझ लो बॉडी के शुगर लेवल High Blood Sugar) में कुछ गड़बड़ चल रही है। असल में जब खून में ग्लूकोज बेहिसाब बढ़ जाता है, तो शरीर उसे पेशाब के रास्ते बाहर फेंकने की कोशिश करता है। इसी चक्कर में ये अजीब-सी मीठी या फ्रूटी स्मेल आने लगती है।
मीठी गंध (Sweet Smelling Urine) सिर्फ ग्लूकोज की वजह से नहीं आती असल में इसमें कीटोन्स का भी हाथ हो सकता है। जब बॉडी को एनर्जी के लिए फैट जलाना पड़ता है तो खासकर जब शुगर लेवल बेकाबू हो तब ये कीटोन्स बनते हैं। और अगर ये सब कंट्रोल से बाहर हो जाए तो डायबेटिक कीटोएसिडोसिस (DKA) जैसी खतरनाक हालत आ सकती है जो जान तक ले सकती है।
अगर मीठी गंध वाली पेशाब (Sweet Smelling Urine) के साथ ये लक्षण दिखें, तो तुरंत ब्लड शुगर (High Blood Sugar) की जांच कराएं:
अत्यधिक प्यास लगना
बार-बार पेशाब आना
थकान या कमजोरी
अचानक वजन घटना
धुंधली दृष्टि
सांसों में फल जैसी गंध
Remedy For Blood Sugar : ब्लड शुगर को नियंत्रित करने का तरीका
अगर जल्दी पकड़ लो तो डायबिटीज की मुसिबतें काफी हद तक टल सकती हैं। लोग अक्सर छोटे-मोटे लक्षणों को हल्के में ले लेते हैं फिर बाद में पछताते हैं जब मामला हाथ से निकल जाता है। फास्टिंग शुगर 114mg/dL तक जा पहुंची है तो ये तो सीधा इशारा है कि अब खाने-पीने और लाइफस्टाइल का सिस्टम बदलना पड़ेगा परेशानी पक्की है।
ब्रिटेन की नेशनल हेल्थ सर्विस (NHS) तो साफ कहती है अगर पेशाब से अजीब गंध आ रही है और साथ में खून दिखे, पेट या कमर में दर्द हो, तेज बुखार चढ़ जाए, दिमाग थोड़ा गड़बड़ लगे या हर वक्त थकावट महसूस हो रही है इसे हल्के में मत लेना। ये सीधा-सीधा यूटीआई (मूत्र मार्ग संक्रमण) या कोई और बड़ी बीमारी का इशारा हो सकता है।
| संभावित कारण | संकेत | क्या करें? |
|---|---|---|
| हाई ब्लड शुगर | मीठी/फल जैसी गंध | तुरंत शुगर टेस्ट करवाएं |
| कीटोएसिडोसिस | सांसों में मीठी गंध, उल्टी, कमजोरी | आपातकालीन इलाज की जरूरत |
| यूटीआई (मूत्र संक्रमण) | पेशाब में दर्द, खून | डॉक्टर से संपर्क करें |
| डिहाइड्रेशन | गाढ़ी पेशाब, कम मात्रा | पानी की मात्रा बढ़ाएं |
यह तालिका लक्षणों की जल्दी पहचान में मदद कर सकती है और बताए गए कदम समय पर उठाकर गंभीर स्थितियों से बचा जा सकता है।
अगर आपकी फास्टिंग ब्लड शुगर 100 से 125 mg/dL के बीच है तो आप प्री-डायबेटिक जोन में आ चुके हैं। मतलब सीधा-साधा ये कि डायबिटीज की लाइन में खड़े हैं।
- दिनचर्या में नियमित व्यायाम शामिल करें
- जंक फूड से दूरी बनाएं
- नींद पूरी लें और तनाव कम करें
- हर 3 महीने में HbA1c जांच करवाएं
मीठी गंध वाली पेशाब (Sweet Smelling Urine) कोई साधारण बात नहीं है। यह आपके शरीर की एक चेतावनी है, जिसे अनदेखा करना भारी पड़ सकता है। यदि आपको ऐसे लक्षण नजर आएं, तो जल्द से जल्द ब्लड शुगर की जांच करवाएं और डॉक्टर से संपर्क करें।
Updated on:
25 Jun 2025 02:38 pm
Published on:
25 Jun 2025 02:36 pm
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
