12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Tea and Immunity: इम्युनिटी को करें बूस्ट, सुबह इस तरह पिएं एक कप चाय

Tea and Immunity: आपको भी रोज सुबह उठकर इम्युनिटी बढ़ानी है तो मिलाएं चाय में ये चीजें मिलेगा फायदा और बढ़ेगी इम्युनिटी      

2 min read
Google source verification
Tea and Immunity

Tea and Immunity

नई दिल्ली। आपको चाय में रोजाना उन चीजों को मिलाकर पीना चाहिए। जिनसे आप फिट और हेल्दी रहेंगे। साथ ही साथ आपकी इम्युनिटी को बढ़ने में मददगार साबित हो सकता है। इसलिए अब आप चाय पीने के शौक को पूरा कर सकेंगे और अपनी सेहत को बेहतर बना सकेंगे।

अपनी इम्युनिटी को मजबूत बनाने के लिए कई प्रकार के फूड्स, फल और तरह-तरह की चीजों का उपयोग करते हैं। इतना ही नहीं, अपनी रोजाना डाइट में कुछ हेल्दी ड्रिंक्स को भी शामिल करते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि घर में रहकर कुछ आसान से नुस्खे अपनाकर इम्युनिटी को बढ़ाया या बूस्ट किया जा सकता है।

अपने आस-पास ऐसी बहुत सी नेचुरल चीजें मौजूद हैं जिनका उपयोग करके फिट भी हो सकते हैं। इम्युनिटी बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करती हैं जैसे कि कई प्रकार के संक्रमण, फ्लू, और वायरस से प्रोटेक्ट करती हैं। अगर आप चाय के शौकिन हैं तो चाय (Tea) को भी इम्युनिटी बूस्टर के रूप में यूज़ कर सकते हैं। चाय में आप इन चीजों को मिलाकर उपयोग करते हैं तो आप कई बीमारियों से छुटकारा पा सकते हैं। साथ ही साथ आपकी इम्युनिटी भी मजबूत होती है।


यह भी पढ़ें: जाने लहसुन की चाय से होने वाले फायदे

चाय में ऐसे किया जा सकता है बदलाव-
चाय को हेल्दी बनाने के लिए आप उसमें कुछ चीजें मिला सकते हैं। इन चीजों के प्रयोग करने से आप फिट भी रहेंगे और जो इम्युनिटी बढ़ाने के लिए भी मददगार हो सकती है।

इस बात का ध्यान रखें कि अगर आप सोचें कि एक दिन में इम्युनिटी बढ़ा सकते हैं तो ऐसा बिल्कुल नहीं हो सकता। इसके लिए आपको रोज सुबह जल्दी उठना होगा एक्सरसाइज, वॉक करने के साथ- साथ, खाने पीने में भी अत्यधिक परहेज करना होगा। इस तरह के लगातार प्रयास करने पर ही आप फिट रहेंगे और इम्युनिटी भी बूस्ट होगी।

अपनी लाइफस्टाइल और रोजमर्रा की जिंदगी में कुछ बदलाव कर सकते हैं जैसे सुबह जल्दी उठना, नींद अच्छी लेना, व्यायाम करना। इसके अलावा आप चाय में भी कुछ जरुरी बदलाव कर सकते हैं जैसे चाय में शहद, अदरक, गुड़ का प्रयोग करके इसे फायदेमंद बना सकते हैं। जो आपको सर्दी-जुखाम जैसी बीमारियों से भी दूर रखेगी और इम्युनिटी के लिए भी फायदेमंद साबित होगी। आइए आपको कुछ कमाल की चीज़ें बताएंगे जिनको मिलाकर पीने से आप हेल्दी हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें: चाय पीने से मोटापा होता है कम

मुलेठी

कई तरह की बीमारियों से लड़ने के लिए मुलेठी का उपयोग किया जाता है। इसे रोज चाय में मिलाकर पीने से इम्युनिटी बूस्ट हो सकती है। मुलेठी में कई सारे फायदेमंद तत्त्व मौजूद है। मुलेठी में एंटी ऑक्सीडेंट्स जैसे तत्त्व पाए जाते हैं जो सर्दी, जुखाम जैसी बीमारियों से भी दूर रखते हैं। साथ ही साथ इम्युनिटी को भी मजबूत कर देते हैं।

लौंग
लौंग के फायदे तो आपने सुन ही रखे होंगे, लेकिन क्या आपको यह पता है कि चाय में मिलाकर पीने से ये काफी फायदेमंद हो सकते हैं। चाय में लौंग को मिलाकर पीने से इसका टेस्ट तो आता ही है और साथ में ये एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी वायरल से भरपूर भी होती है। इसलिए 1 या 2 लौंग को चाय में मिलाकर सेवन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: गर्मियों में भी क्यों पीना चाहिए एक कप चाय