13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Tea Coffee Side Effects: सर्दियों में चाय-कॉफी ज्यादा पीते हैं? हड्डियां सूख सकती हैं, डॉक्टर से जानिए कैसे बचें

Tea Coffee Side Effects : सर्दियों में चाय-कॉफी का ज्यादा सेवन जोड़ों का दर्द क्यों बढ़ाता है? AIIMS के डॉक्टर बताते हैं कैफीन, पानी की कमी और उपास्थि क्षति का संबंध। जानें कैसे बचें।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Dimple Yadav

Dec 03, 2025

Tea Coffee Side Effects

Tea Coffee Side Effects (Photo- freepik)

Tea Coffee Side Effects: सर्दियां आते ही ज्यादातर लोग गर्म रहने के लिए चाय और कॉफी का सेवन बढ़ा देते हैं। लेकिन AIIMS रायपुर के ऑर्थोपेडिक और स्पोर्ट्स इंजरी सर्जन डॉ. दुश्यंत चौहान के मुताबिक, यह आदत आपके जोड़ों के लिए परेशानी खड़ी कर सकती है। खासकर तब, जब कैफीन की मात्रा जरूरत से ज्यादा हो जाए।

अपने एक इंस्टाग्राम वीडियो में उन्होंने बताया कि गर्म पेय भले ही शरीर को गर्म महसूस करवाते हैं, लेकिन इनके ज्यादा सेवन से हड्डियों और जोड़ों पर उल्टा असर पड़ सकता है।

चाय गर्म है, पर हड्डियों को ‘ठंडा’ कर देती है कैसे?

डॉ. चौहान बताते हैं, “सुनने में अजीब लगता है, लेकिन यह सच है कि ज्यादा चाय हड्डियों की नमी को कम कर सकती है। घुटनों के अंदर जो cartilage होता है, वो सूखने लगता है। इससे stiffness बढ़ती है और हड्डियां रगड़ खाने लगती हैं, जिससे दर्द बढ़ता है।” सर्दियों में लोग पानी कम पीते हैं और चाय-कॉफी ज्यादा। यही सबसे बड़ी गलती है। दोनों में मौजूद कैफीन शरीर में पानी की कमी (dehydration) को बढ़ा सकता है।

सर्दियों में पानी की कमी ज्यादा क्यों होती है?

ठंड में प्यास कम लगती है, लोग पानी की जगह चाय-कॉफी पीते रहते हैं। शरीर को पानी की जरूरत उतनी ही रहती है जितनी गर्मियों में, डॉ. चौहान कहते हैं, “चाय पी सकते हैं, मना नहीं है… पर उसके साथ पानी जरूर पिएं। वरना आपका cartilage सूख सकता है और joints में दर्द बढ़ सकता है।”

क्या कैफीन cartilage को नुकसान पहुंचाती है? विशेषज्ञ बताते हैं

ऑर्थोपेडिक ट्रॉमा और रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जन डॉ. पी.सी. जगदीश बताते हैं कि cartilage का बड़ा हिस्सा पानी से बना होता है। वे कहते हैं “अगर शरीर में पानी की कमी होती है, तो cartilage अपनी लचीलापन खोने लगता है। इससे joints में cushioning कम हो जाती है और हर मूवमेंट के साथ friction बढ़ता है।” कैफीन सीधे cartilage को नुकसान नहीं पहुंचाती, लेकिन उसका हल्का diuretic प्रभाव शरीर से पानी कम कर सकता है। खासकर तब, जब व्यक्ति पानी कम और चाय-कॉफी ज्यादा पी रहा हो।

चाय-कॉफी ज्यादा पीते हैं? तो इतना पानी जरूर पिएं

यदि आप दिन में कई कप चाय या कॉफी पीते हैं, तो रोजाना 2 से 2.5 लीटर पानी जरूर पिएं। हर एक कप चाय, कॉफी के साथ एक ग्लास पानी पिएं। यह आसान तरीका जॉइंट lubrication को सही बनाए रखने में मदद करता है।

जोड़ों को बचाने के लिए और क्या करें?

इससे बचाव के लिए हल्की-फुल्की एक्सरसाइज वॉकिंग, साइकलिंग करें। लंबे समय तक एक जगह बैठने से बचें। घुटनों को गर्म रखें। विटामिन D, कैल्शियम और ओमेगा-3 से भरपूर डाइट लें। घुटनों के चारों ओर की मांसपेशियों को मजबूत करें। इन छोटी-छोटी आदतों से सर्दियों में बढ़ने वाला जोड़ों का दर्द काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है।