23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hydration Tips : रिकॉर्ड तोड़ रही गर्मी, डॉक्टर ने बताए डिहाइड्रेशन से बचाव के आसान उपाय

Easy ways to prevent dehydration : राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में इस वक्त जानलेवा गर्मी और लू का प्रकोप (Heat wave) देखा जा रहा है। ऐसे में लोगों को अपनी सेहत का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Manoj Vashisth

•

Updated: 29 May 2024, 3:09 PM IST

How to Stay Hydrated and Beat the Scorching Sun

How to Stay Hydrated and Beat the Scorching Sun

Easy ways to prevent dehydration : राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में इस वक्त जानलेवा गर्मी और लू का प्रकोप (Heat wave) देखा जा रहा है। ऐसे में लोगों को अपनी सेहत का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।

दिल्ली के बीएलके अस्पताल के डॉ. आर.के. सिंघल ने भीषण गर्मी का लोगों पर पड़ने वाले असर और इससे बचने के लिए अपनाए जाने वाले उपायों को लेकर आईएएनएस से बातचीत की।

हार्ट, किडनी या शुगर के मरीजों को खास देखभाल करनी चाहिए

उन्होंने कहा कि ऐसे वक्त में हार्ट, किडनी या शुगर के मरीजों को अपनी खास देखभाल करनी चाहिए, साथ ही बच्चों का भी विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। डिहाइड्रेशन (Dehydration) से खुद को बचाए रखने के लिए पानी, नारियल पानी या नींबू पानी जैसी ठंडी चीजों का सेवन करते रहें।

रिकॉर्डतोड़ बढ़ती गर्मी को लेकर डॉ. आर. के. सिंघल ने कहा, ‘’दिल्ली समेत पूरे नॉर्थ इंडिया में इस वक्त हीट वेव चल रही है। इसकी वजह से बुजर्गों और 5 साल से छोटे बच्चों को काफी परेशानी आ रही है। साथ ही हार्ट, किडनी और शुगर की पहले से दिक्‍कत झेल रहे मरीजों के लिए यह गर्मी ज्‍यादा खतरनाक हो सकती है।

डॉक्‍टर ने कहा कि जिन लोगों को इस मौसम में उल्‍टी और दस्‍त की समस्‍या हो रही है, उन्‍हें खुद को डिहाइड्रेशन (Dehydration) से बचाने के लिए उपाय करने की जरूरत है।

डॉ.सिंघल ने इस भीषण गर्मी से बचने के लिए आम लोगों उपाय सुझाते हुए कहा, '' गर्मी में तेज घूप में बाहर निकलने से बचें, अगर बेहद ही जरूरी हो, तभी घर से बाहर निकलें। बाहर निकलते समय कॉटन के कपड़े ही पहनें, जिससे शरीर में एयर का सरकुलेशन बना रहे।''

उन्‍होंने कहा कि खुद को डिहाइड्रेशन (Dehydration) से बचाने के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं। इसमें नींबू पानी और नारियल पानी का भी उपयोग फायदेमंद है। इससे शरीर पर हीट वेव का असर कम होगा। साथ ही अपने कमरे की खिड़की को खुली रखें, जिससे पंखे और कूलर का वेंटिलेशन होता रहे। जो लोग एयर कंडीशन में रहकर काम करते हैं, उन्‍हें अक्‍सर बाहर निकलते ही पसीना ज्‍यादा आता है, ऐसे में घर जाकर उन्‍हें तुरंत नहाने से बचना चहिए, 10 से 15 मिनट रुककर नहाना चहिए।

--आईएएनएस

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल