12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुस्कुराहट में छिपा है झुर्रियों का इलाज

दिमाग नहीं, दिल से मुस्कुराएं। इसे ही इमोशनल स्माइल कहते हैं। चेहरे की मांसपेशियां (जाइको मेटिकस मेजर-माइनर) की एक्सरसाइज होती है।

less than 1 minute read
Google source verification
मुस्कुराहट में छिपा है झुर्रियों का इलाज

मुस्कुराहट में छिपा है झुर्रियों का इलाज

दिमाग नहीं, दिल से मुस्कुराएं। इसे ही इमोशनल स्माइल कहते हैं। चेहरे की मांसपेशियां (जाइको मेटिकस मेजर-माइनर) की एक्सरसाइज होती है। रक्त संचार बढऩे से त्वचा चमकदार रहती है। कॉर्टिसॉल की मात्रा घटती है और रोग प्रतिरोधकता बढ़ती है।
तनाव घटता : मुस्कुराने से दिमाग के न्यूरॉन्स सिंक्रोनाइज होते हैं। इसीलिए जब किसी से मुस्कुराते हुए बात करते हैं तो सामने वाला भी मुस्कुराने लगता है। मूड अच्छा रहता है। ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है। डिप्रेशन की आशंका घटती है। जब मुस्कराते हैं तो शरीर में कुछ ऐसे हॉमोन भी स्रावित होते हैं जो एंटी एजिंग का काम करते हैं।
इसलिए पड़ते हैं डिम्पल
जिन लोगों के गालों में डिम्पल पड़ते हैं उनकी मुस्कान ज्यादा आकर्षक मानी जाती है। ऐसे लोगों की बचपन से चेहरे की मांसपेशियां (जाइको मेटिकस मेजर-माइनर) दो भागों में डिवाइड होती हैं। उनके मुस्कुराते समय गालों में डिम्पल पड़ते हैं। इसके लिए लोग सर्जरी भी कराते हैं।