
इस तरह असमय बालों को सफ़ेद होने से बचाएं
सवाल-काफी समय से दाद-खाज की समस्या है। इलाज के बाद भी ठीक नहीं होता है। फैलता ही जा रहा है? अनेक पाठक
जवाब-हाइजीन का ध्यान रखें। सुबह-शाम नहाएं। धूप में सुखाएं ही कपड़े पहनें। किसी दूसरे का कपड़ा, तौलिया या साबुन का इस्तेमाल न करें। अपने कपड़े रोजाना धोएं। शरीर में नमी न होने दें। इससे बचाव होगा। कोई दवा और क्रीम मेडिकल स्टोर से सीधे लेकर न प्रयोग में न लें। इनमें स्टेरॉयड होता है। दाद रजिस्टेंस हो जाएगा। इससे इलाज का समय बढ़ जाएगा। स्किन एक्सपर्ट को दिखाएं।
सवाल-असमय बाल सफेद हो रहे हैं। कई डॉक्टर्स को दिखाने के बाद लाभ नहीं है। कोई इलाज बताइए? कई पाठक
जवाब-इसके कई कारण हैं। इनमें आनुवांशिक प्रमुख है। अगर अभिभावक के बाल जल्दी सफेद हुए हैं तो बच्चों में भी हो सकते हैं। बालों में रूसी, खराब डाइट, ज्यादा तनाव और पाचन के साथ कमजोर इम्युनिटी भी कारण हो सकते हैं। बालों में हेयर कलर लगाने से बचें। तनाव वाले काम न करें। हैल्दी डाइट लें। इनमें हरी सब्जियां और मौसमी फल जरूर लें। बालों में रूसी न होने दें। तनाव से बचने के लिए योग-व्यायाम करें। डॉक्टर को दिखाएं।
एक्सपर्ट: डॉ. सविता अग्रवाल और डॉ. अंशुल माहेश्वरी, त्वचा रोग विशेषज्ञ
Published on:
18 Aug 2020 09:39 pm
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
