28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कॉकरोच मिल्क के फायदे क्या है, जानें इसे निकालने का तरीका

Cockroach Milk: आपने गाय, भैंस, बकरी, सोया मिल्क ​आदि के बारे में सुना होगा। ऐसे में जानते हैं कॉकरोच मिल्क के फायदे क्या है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Puneet Sharma

•

Updated: 4 Feb 2025, 2:23 PM IST

What are the benefits of cockroach milk know how to extract it

What are the benefits of cockroach milk know how to extract it

Cockroach Milk: अक्सर जब दूध की बात आती है तो हम गाय, भैंस, बकरी आदि मिल्क की बात करते हैं। आप इनका सेवन अक्सर करते भी रहते हैं। लेकिन बात कॉकरोच मिल्क की आए तो आप सोच में पड़ जाते हैं। आप इसका नाम सुनकर हैरान भी हो जाते हैं कि यह कौनसा मिल्क है। लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है एक शोध के अनुसार कॉकरोच के शरीर में भी दूध मौजूद होता है, जिसे मिल्क क्रिस्टल कहा जाता है। इसे पोषक तत्वों का एक बेहतरीन स्रोत माना जाता है साथ ही यह प्रोटीन का भी एक बेहतरीन स्रोत है।

जानिए क्या कहती रिपोर्ट

यह भी पढ़ें:Natural Remedies for Migraine: माइग्रेन की लिए ये प्राकृतिक उपचार हो सकते हैं फायेदमंद, जानिए आप

इंटरनेशनल यूनियन आफ क्रिस्‍टेलोग्राफी में छपी रिपोर्ट में कहा गया है कि पेसिफिक बीटल (कॉकरोच) के मिल्‍क क्रिस्‍टल्‍स, जिन्‍हें बेबी कॉकरोच खातेे हैं, प्रोटीन का अच्‍छा स्‍त्रोत होते हैं। शोध का कहना है कि यह मानव शरीर के लिए बुहत फायदेमंद है। कॉकरोच मिल्क क्रिस्टल का उपयोग अपने छोटे बच्चों को खाना खिलाने के लिए करते हैं।

क्या है कॉकरोच मिल्क के फायदे : What are the benefits of cockroach milk

इसमें मौजूद एमिनो एसिड कोशिकाओं की वृद्धि को प्रोत्साहित करता है और यह लिपिड प्रदान करता है, जो मानव शरीर के लिए आवश्यक है। इसके अलावा, इसमें इतनी मात्रा में शुगर होती है कि यह शरीर को ऊर्जा प्रदान कर सके। कॉकरोच मिल्क के लाभों के कारण वैज्ञानिकों ने इसे भविष्य का सुपरफूड माना है। अनुसंधान से यह भी सामने आया है कि कॉकरोच मिल्क में गाय के दूध की तुलना में चार गुना और भैंस के दूध की तुलना में तीन गुना अधिक प्रोटीन होता है।

कॉकरोच मिल्क का उपयोग : Uses of Cockroach Milk

कॉकरोच का दूध गाय या भैंस के दूध की तरह आसानी से उपलब्ध नहीं है। अनुसंधान के अनुसार, इसे पिल या गोली के रूप में लेना आवश्यक होगा। हालांकि, एक गोली तैयार करने के लिए 100 कॉकरोचों का उपयोग करना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें: थायरॉइड की समस्या में स्वस्थ रहने के फायदेमंद उपाय

डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल