30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Health And Nutrition Tips: जानिए नुट्रिशन हेल्थ के लिए क्यों जरूरी हैं ये पोषण से भरपूर ये 6 फूड्स, दिल से लेकर दिमाग तक की सेहत को रखता है स्वस्थ

Health And Nutrition Tips: इम्युनिटी को बढ़ाना चाहते हैं या स्वस्थ रहना चाहते हैं तो शरीर को स्वस्थ बना के रखने के लिए इन पोषण युक्त आहारों को डाइट में शामिल कर सकते हैं। इन पोषण युक्त फूड्स के सेवन से आप स्वस्थ रहेंगें वहीं सेहत से जुड़ी कई बीमारियां भी दूर रहेंगी।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Neelam Chouhan

•

Updated: 18 Apr 2022, 3:53 PM IST

 जानिए नुट्रिशन हेल्थ के लिए क्यों जरूरी हैं ये पोषण से भरपूर ये 6 फूड्स, दिल से लेकर दिमाग तक की सेहत को रखता है स्वस्थ

Health And Nutrition Tips

Health And Nutrition Tips: बॉडी को स्वस्थ बना के रखना चाहते हैं तो स्वस्थ आहार का सेवन बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है। यदि डाइट रूटीन को सही तरीके से फॉलो नहीं किया जाता है तो व्यक्ति को अनेकों समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है। आजकल के लाइफस्टाइल और डाइट की वजह से शरीर में कैल्शियम की कमी हो सकती है जिसके कारण थकान और कमजोरी शरीर में बनी रहती है। इसी कमजोरी और थकान की समस्या को यदि आप दूर करना चाहते हैं तो प्रॉपर डाइट रूटीन को फॉलो करने कि जरूरत होती है, जो कि नुट्रिशन से भरपूर हो साथ ही साथ जिसमें फाइबर के साथ-साथ अन्य पोषक तत्व भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता हो।

जानिए नुट्रिशन से भरपूर इन 6 फूड्स के बारे में:
1. दूध का करें सेवन: दूध में भरपूर मात्रा में कैल्शियम, मैग्नीशियम,प्रोटीन और आदि सारे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसलिए रोजाना एक गिलास दूध का सेवन अपने रोज के डाइट में शामिल कर सकते हैं। इनके सेवन से आप स्वस्थ रहेंगें वहीं आपको हर प्रकार के पोषण तत्व भी मिलेंगें।

2.ब्रोकली: ब्रोकली की बात करें तो ये बहुत सारे फ़ायदेमन्द तत्वों से भरपूर होते हैं, इनके रोजाना सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं दूर होती जाती हैं। इसमें विटामिन सी, फॉलिक एसिड, पोटैशियम और आदि सारे पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इसलिए इनका रोजाना सेवन स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में असरदार होता है।

3.कुट्टू: कुट्टू का सेवन अक्सर आप किसी त्योहार या व्रत में करते ही होंगें। लेकिन क्या आपको पता है कि कुट्टू का सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत ही ज्यादा बेहतरीन होता है। ज्यादा फायदा चाहते हैं तो आप इसमें गेहूं का आटा भी मिला सकते हैं , क्योंकि ये प्रोटीन से भरपूर होता है। इसलिए कुट्टू के आटे का रोजाना सेवन जरूर करें।

4.मूंग दाल: दालों को प्रोटीन और फाइबर का बहुत ही अच्छा सोर्स माना जाता है, और दालों में यदि बात करें मूंग के दाल की तो ये बहुत ही ज्यादा फ़ायदेमन्द होती है। मूंग की दाल में पोटेशियम, कैल्शियम, प्रोटीन, फाइबर और आदि सारे पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते है। ज्यादा फायदा चाहते हैं तो रोजाना मूंग की दाल का सेवन जरूर करें।

5.बादाम: बादाम का सेवन सेहत को स्वस्थ बना के रखने में बहुत ही ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। ये प्रोटीन का एक बेहद अच्छा सोर्स होता है। दिल से लेकर दिमाग की सेहत को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो बदाम का सेवन कर सकते हैं। वहीं बादाम बहुत सारे नुट्रिशन से भी भरपूर होता है।


यह भी पढ़ें: जानिए कोको पाउडर के रोजाना सेवन से होने वाले इन अदभुत फायदों और नुकसान के बारे में

6.रामदाना: रामदाना स्वादिष्ट तो होता ही है वहीं सेहत के लिए गुणकारी होता है, रामदाना ग्लूटेन फ्री होता है साथ ही साथ इसमें मैंगनीज, फोस्फोरस, आयरन और आदि सारे पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।