30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Health Tips : क्या आप भी महसूस करते हैं दिन भर थकान

क्या आपको भी हमेशा थकान महसूस होता है। हर छोटे काम के बाद क्या आप भी थकना मेहसूस करते हैं। अगर हां तो आज का ये आर्टिकल आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Divya Kashyap

•

Updated: 25 Nov 2021, 10:28 AM IST

क्या आप भी महसूस करते हैं दिन भर थकान

Why you feel tired and fatigue all the time

नई दिल्ली। कुछ लोग हमेशा थका-थका महसूस करते हैं और उन्हें हर समय नींद आती रहती है। इसकी वजह से उनका किसी भी काम में मन नहीं लगता है। आज कल के लाइफस्टाइल के कारण यह समस्या आम बात हो गई है। आज इस आर्टिकल में हम जानेंगे क्यों हमेशा आपको थकान महसूस होता है।

यह भी पढ़े - जाने गर्म या ठंडा कौन सा दूध है बेहतर

नींद की कमी

इसका सबसे पहला कारण है पूरी नींद ना लेना। इसका आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। हर किसी को कम से कम 7-8 घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए। अपनी दिनचर्या में नींद को पहली प्राथमिकता दें।

डाइट का सही न होना
कम और खराब खान-पान से भी हर वक्त थकान महसूस हो सकती है। पेट ना भरने की वजह से ब्लड शुगर कम हो जाता है और सुस्ती लगती है। संतुलित डाइट लेने से ब्लड शुगर का स्तर सामान्य रहता है। कभी भी बेक्रफास्ट करना ना छोड़ें और अपनी हर डाइट में प्रोटीन और कार्ब्स शामिल करें।


महिलाओं में खून की कमी

महिलाओं में थकान का मुख्य कारण एनीमिया ही होता है। पीरियड्स की वजह से महिलाओं में आयरन की कमी हो जाती है। अंगों में ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए लाल रक्त कोशिकाओं की बहुत जरूरत होती है। यह भी थकान का एक मुख्य कारण हो सकता है।

यह भी पढ़े - अधिक संतरा खाने के साइड इफ़ेक्ट


डिप्रेशन
अक्सर लोगों को लगता है कि डिप्रेशन एक मानसिक बीमारी है लेकिन इसका असर शारीरिक रूप से भी पड़ता है। थकान, सिर दर्द और भूख ना लगना इसके मुख्य लक्षण हैं।


कैफीन की ज्यादा मात्रा
थोड़ी मात्रा में कैफीन एकाग्रता बढ़ाने का काम करती है लेकिन इसकी ज्यादा मात्रा दिल की धड़कन, ब्लड प्रेशर और घबराहट बढ़ा सकती है। यह भी थकान का एक मुख्य कारण हो सकती है।


पानी की कमी
आपके थकान की एक वजह डिहाइड्रेशन भी हो सकती है। भले आप घर के अंदर काम कर रहे हों या बाहर, बॉडी को ठंडा रखने और सही ढंग चलाने के लिए पानी की बहुत जरूरत होती है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

लाइफस्टाइल