30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Side Effects of Oranges: क्या ज्यादा ऑरेंज खाना पड़ सकता है आपको भरी

कहते हैं अति किसी भी चीज की बुरी होती है । इसी प्रकार फल खाना हमारे सेहत के लिए अच्छा तो होता है। पर एक ही फल को ज्यादा से ज्यादा खा लेना यह हमारे लिए नुकसानदेह भी हो सकता है।ऑरेंज हमारे शरीर कई प्रकार का पोषण देता है । परंतु आज हम जानेंगे कि क्या ज्यादा ऑरेंज खा लेने से कोई साइड इफेक्ट भी होता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Divya Kashyap

•

Updated: 23 Nov 2021, 3:24 PM IST

 क्या ज्यादा ऑरेंज खाना पड़ सकता है आपको भरी

Side effects of eating too much of Oranges

नई दिल्ली। ऑरेंज यानी संतरा यू था हेल्थ के लिए कई तरीकों से फायदेमंद हैं । परंतु क्या आप जानते हैं अगर आप ज्यादा से ज्यादा ऑरेंज खाने लग जाए तो यह आपके लिए नुकसान देवी हो सकता है। आज का इस आर्टिकल में हम इसी विषय पर चर्चा करेंगे।संतरा वैसे तो कई स्वास्थ्य लाभों के लिए जाना जाता है, लेकिन संतरा खाने के नुकसान भी जान लेना जरूरी है। सर्दियों में संतरा खाने के फायदे कई हैं। सर्दियों में जब भी बात स्किन के नेचुरल ग्लो से लेकर बॉडी के हेल्दी रहने तक की आती है, तो फलों में सबसे पहले संतरे का नाम आता है। संतरे के फायदे जरूर हैं, लेकिन संतरे के साइडइफेक्ट्स को भी नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।

यह भी पढ़े-ठंड के मौसम में ऐसे रखें अपने पैरों का ख्याल

शुगर को करें इंक्रीज
संतरा सीमित मात्रा में स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है, लेकिन अगर आपको सुबह-सुबह संतरे का जूस पीने की आदत है तो इस आदत को बदल लें। क्योंकि खाली पेट संतरे का जूस ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकता है।


पेट की प्रोब्लम को बढ़ाए
विटामिन-सी का ज्यादा सेवन पेट को नुकसान पहुंचा सकता है। संतरे में दूसरे जिस तत्व की मात्रा ज्यादा होती है वह है फाइबर। ऐसे में ज्यादा मात्रा में संतरे खाने से पेट से जुड़ी परेशानियां जैसे दर्द और दस्त हो सकती हैं। ऐसे में आपको संतरे का सीमित मात्रा में सेवन करना चाहिए।

यह भी पढ़े-जाने कौन सा दूध है आपके सेहत के लिए सही


एसिड रिफ्लक्स
सुबह खाली पेट संतरा खाने से खट्टी डकार के साथ एसिड रिफ्लक्स की समस्या हो सकती है। खाली पेट संतरा खाना पेट में एसिड के प्रोडक्शन को बढ़ाता है। इससे आपको दिन भर गैस की परेशानी, सीने में जलन, खराब मूड और खट्टी डकारों जैसी प्रॉब्लम्स हो सकती हैं।
वजन भी बढ़ा सकता हैं

विटामिन सी बॉडी के मेटाबॉलिज्म को हेल्दी बनाए रखने के लिए ज़रूरी होती है, लेकिन अगर विटामिन सी की मात्रा ज़्यादा हो जाए तो ये आपके मेटाबॉलिज्म को बिगाड़ सकता है। ऐसे में आपका वजन तेजी से बढ़ सकता है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

लाइफस्टाइल