
Wired Bra and Cancer Risk (photo- freepik)
Wired Bra and Cancer Risk: आजकल सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें कहा जा रहा है कि महिलाओं को रात में ब्रा पहनकर नहीं सोना चाहिए, खासकर वायर्ड (wired) ब्रा। इतना ही नहीं, कुछ लोग इसे ब्रेस्ट कैंसर से भी जोड़ रहे हैं। ऐसे में कई महिलाएं कन्फ्यूज हो जाती हैं कि आखिर सच क्या है और क्या नहीं।
डॉ. तरंग कृष्णा ने वायर्ड ब्रा (Wired Bra) और कैंसर के खतरे के बीच चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उनके मुताबिक, सोते समय शरीर को आराम देना बहुत जरूरी होता है। अगर आप टाइट या वायर्ड ब्रा पहनकर सोती हैं, तो इससे शरीर पर दबाव पड़ता है। कई बार सुबह ब्रा उतारने के बाद स्किन पर गहरी लाइन दिखती है, जो बताती है कि ब्रा बहुत टाइट थी। इस तरह का लगातार दबाव स्किन पर constant irritation यानी हल्की-फुल्की चुभन और जलन पैदा कर सकता है, जिससे असहजता बढ़ती है।
वायर्ड ब्रा में नीचे की तरफ सख्त तार होता है, जो लंबे समय तक पहनने पर स्किन को चुभ सकता है। अगर आप पूरे दिन और फिर रात में भी इसे पहनती हैं, तो इससे जलन बढ़ सकता है। हालांकि, यह असहजता जरूर देता है, लेकिन इसे सीधे किसी गंभीर बीमारी से जोड़ना सही नहीं है।
इस पर National Center for Health Research की रिपोर्ट “Can Wearing a Bra Cause Breast Cancer?” साफ बताती है कि ब्रा पहनने और ब्रेस्ट कैंसर के बीच कोई पुख्ता वैज्ञानिक सबूत नहीं मिला है। यानी यह कहना कि ब्रा पहनने से कैंसर हो सकता है, पूरी तरह सही नहीं है।
जैसे महिलाओं को टाइट ब्रा से बचने की सलाह दी जाती है, वैसे ही पुरुषों को भी बहुत टाइट अंडरवियर पहनकर सोने से बचना चाहिए। इससे स्किन इरिटेशन और असहजता हो सकती है। वायर्ड ब्रा से कैंसर होने का कोई पक्का सबूत नहीं है, लेकिन लगातार दबाव और irritation से बचना जरूरी है। सही फिट और आरामदायक कपड़े पहनना ही सबसे बेहतर विकल्प है।
Published on:
13 Apr 2026 05:12 pm
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
