
Women fitness
महिलाओं को स्वस्थ रहने के लिए अपनी डाइट में ऐसी चीजों को शामिल करना चाहिए। जिससे उन्हें विटामिन, प्रोटीन, मिनरल्स, फाइबर आदि सभी पर्याप्त मात्रा में मिले। क्योंकि दौड़-दौड़ कर काम करने में उन्हें बहुत एनर्जी की आवश्यकता होती है। ऐसे में हमेशा Fit And Active रहने के लिए उन्हें इन चीजों का सेवन बहुत जरूरी है।
सेहतमंद रहने के लिए यह खाएं-
महिलाओं को 30 साल की उम्र के बाद अपनी डाइट में मटर, काले सेम, राजमा, पत्ता गोभी, मटर की दाल, मसूर की दाल आदि शामिल करना चाहिए। क्योंकि इन में पर्याप्त मात्रा में फाइबर और प्रोटीन होता है। जो आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने के साथ ही पाचन तंत्र को मजबूत करता है और आपको सेहतमंद रखता है।
पौष्टिक चीजें खाएं-
कई बार महिलाओं को काम करने के दौरान बीच-बीच में भूख लगने लगती है। ऐसे में कुछ महिलाएं आलू चिप्स या कुकीज खा लेती हैं। जबकि उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए। इसकी जगह उन्हें ताजा फल या सलाद का सेवन करना चाहिए। वह इस दौरान गाजर, शकरकंद, टमाटर, पपीता, हरी सब्जी आदि का सेवन करें। इससे उन्हें पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स भी मिलेंगे।
रोजाना पीएं 8 सेे 10 गिलाास पानी -
महिलाओं को दिन भर काम करने के कारण पानी की पर्याप्त आवश्यकता होती है। क्योंकि काम के दौरान काफी पानी पसीना बनकर बह निकलता है। ऐसे में उन्हें रोजाना 8 से 10 गिलास पानी जरूर पीना चाहिए। ताकि उनकी बॉडी हाइड्रेट रहे और उन्हें एनर्जी मिलती रहे।
कैल्शियम का सेवन करें-
महिलाओं को अपनी हड्डियां मजबूत रखने के लिए कैल्शियम की पूर्ति भी करना चाहिए। इसके लिए उन्हें मलाई निकला हुआ दूध, वसा रहित दही आदि का सेवन करना चाहिए। इसी के साथ पीनट बटर का सेवन करना चाहिए। यह कैल्शियम का अच्छा स्रोत है। इसमें विटामिन ई, मैग्नीशियम, पोटेशियम और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाला बी 6 भी शामिल होता है। इसी के साथ आप बादाम का दूध, नारियल का पानी आदि का भी सेवन कर सकते हैं।
इन चीजों का नहीं करें सेवन-
फास्ट फूड और पाउच पैकिंग सामग्री का सेवन नहीं करें। क्योंकि इनमें प्रिजर्वेटिव्स होते हैं। जो शरीर के लिए नुकसानदायक होते हैं। बहुत ज्यादा फ्रोजन खाना भी आपकी सेहत के लिए ठीक नहीं है। क्योंकि इसमें काफी सोडियम होता है। जिससे बीपी और स्वास्थ्य की अन्य प्रॉब्लम भी हो सकती है। बेकरी आइटम जैसे कि केक, पेस्ट्री, बिस्कुट, ब्रेड आदि का सेवन नहीं करें। क्योंकि इनमें न्यूट्रिशंस कम होते हैं और कैलोरी बहुत अधिक होती है। इससे फेट भी बढ़ता है। कैंडी जूस आदि का सेवन भी नहीं करें। इनमें शुगर काफी अधिक होती है। जिससे डायबिटीज का भी भय रहता है।
Published on:
07 Jun 2021 10:04 am
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
