Yoga Poses for Summer : तनाव को करें दूर, मन को करें शांत: योगा है अचूक उपाय
Yoga for Coolness and Calm : गर्मी में ठंडक और मन की शांति के लिए योगासन। योग सिर्फ शरीर को फिट रखने के लिए नहीं है, ये दिमाग को भी शांत रखता है और अंदर से सुकून देता है। खासकर गर्मी के मौसम में कुछ खास योगासन और प्राणायाम हमारे शरीर को ठंडक देते हैं और पित्त बढ़ने से जो परेशानियां होती हैं, उन्हें भी कम करते हैं।
Yoga Poses for Coolness and Mental Balance : योग हमें शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य लाभ ही नहीं देता, बल्कि गर्मी में शरीर में शीतलता बढ़ाकर पित्त दोष को भी शांत करता है। आज हम बात कर रहे हैं कुछ ऐसे ही योगासन के बारे में बढ़ती गर्मी में राहत पहुंचाने में मददगार होंगे। डा. दुर्गावती देवी, प्रोफेसर एवम विभाग अध्यक्ष, स्वस्थवृत्त एवम योग विभाग, राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, मानद विश्वविद्यालय जयपुर ने बताया कैसे करे ये प्राणायाम।
Yoga Poses for Summer : शीतली प्राणायाम (Sheetali Pranayama Benefits)
कैसे करें
- पद्मासन/सुखासन में बैठें।
- जीभ को नली के समान बाहर निकालें और मुंह से श्वास लें। (फुफुकारते हुए)
- फिर मुंह बंद कर लें और नासिका से धीरे-धीरे श्वास बाहर छोड़े।
- निम्न रक्तचाप, दमा, ठंड में अधिक करने से परहेज करें।
शरीर को मिलेंगे ये फायदें-
-शरीर को ठंडक और मानसिक शांति प्रदान करता है।
- उच्च रक्तचाप नियंत्रित करता है।
- पाचन शक्ति को सुधारता है।
- ग्रीष्म ऋतु में शरीर को संतुलित करता है।
- हाइपरटेंशन, क्रोध और चिंता में सहायक।
दूर होंगी ये स्वास्थ्य समस्याएं
मानसिक तनाव, उच्च रक्तचाप, एसिडिटी, चिड़चिड़ापन, मुंह का अल्सर, अनिद्रा, मानसिक उग्रता, सिरदर्द एवं शरीर की ताप नियंत्रक प्रणाली शंत होती है।
डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।