7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Hina Khan के बाद हॉलीवुड अभिनेता Jason Chambers को हुआ कैंसर, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप?

हॉलीवुड अभिनेता ‘जेसन चेम्बर्स’ को स्किन कैंसर हो गया है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Saurabh Mall

Dec 18, 2024

Jason Chambers Skin Cancer: ‘कैंसर’ को लेकर मनोरंजन जगत से एक और खबर सामने आई है। कैंसर से जंग लड़ रही ‘हिना खान’ के बाद हॉलीवुड अभिनेता ‘जेसन चेम्बर्स’ को स्किन कैंसर हो गया है। उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर त्वचा कैंसर से पीड़ित होने की जानकारी दी है। साथ ही अभिनेता ने अपने प्रशंसकों से खास अपील भी की है।

अभिनेता ने सोशल मीडिया पर बताई आपबीती

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर अभिनेता ने कैप्शन में लिखा, “किसी ऐसे व्यक्ति के लिए ये कठिन है, जिसने अपना पूरा जीवन धूप में बिताया, बचपन में खेल खेलने से लेकर समुद्र में काम करने तक, मुझे नहीं लगा था कि मेरे ऊपर सूरज की रोशनी का हानिकारक प्रभाव पड़ सकता है। मुझे सूरज पसंद है और उसकी रोशनी से मिलने वाले फायदे के बारे में भी जानता हूं, लेकिन हर चीज की सीमा होता है, इसमें संतुलन रखना बहुत जरूरी है तो आप समझदारी से काम लें और जीवन में हर चीज की तरह इसका भी डटकर सामना करें।”

एक्टर ने आगे लिखा, ‘मेलेनोमा बायोप्सी के इलाज के लिए अब मुझे बेचैनी के साथ इंतजार करना पड़ता है। शुरुआत में मुझे लगा था ये त्वचा का एक धब्बा है, जो 6 महीने में बदल गया, इसलिए इसे जल्दी पता लगाना ही सही है। (लापरवाही न करें और रोग के बारे में जल्दी पता लगना ही उसका इलाज है)’

फैंस से की खास अपील

अभिनेता चेम्बर्स ने पोस्ट की अंत में प्रशंसकों से अपील करते हुए कहा, “ सावधानी रखें और इसके लिए एक केमिकल मुक्त सनस्क्रीन प्रोडक्ट खोजें, सिर पर टोपी लगाएं। छाया में रहें और सुरक्षा के साथ धूप का आनंद लें।“

अभिनेता वीडियो में बताते नजर आए कि वो कभी भी सनस्क्रीन नहीं लगाते थे। उन्होंने अपने फैंस को चेतावनी देते हुए कहा कि वो उनकी गलतियों से सीखें और सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करें। वीडियो में जेसन ने कहा, ‘मेरी बायोप्सी के नतीजे आए हैं और पता चला कि मुझे मेलेनोमा है। मैं ऑस्ट्रेलिया में हूं, लेकिन बायोप्सी बाली में की गई थी। ऑस्ट्रेलियाई डॉक्टर अच्छे हैं और आगे कि स्थिति के लिए लिंफ नोड्स को टेस्ट करने की योजना बना रहे हैं।"

जेसन चेम्बर्स ऑस्ट्रेलियाई शो 'बेलो डेक डाउन अंडर' के साथ ही कई शो में शानदार काम कर चुके हैं।

बता दें, मेलेनोमा एक प्रकार का त्वचा कैंसर है, जो तेजी से फैल सकता है। मेलेनोमा फैलना शुरू होता है, तो यह अक्सर सबसे पहले लिम्फ नोड तक पहुंचता है।

लिम्फ नोड्स या लिम्फ ग्रंथियां शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली का हिस्सा हैं, जो कि संक्रमण से लड़ने और अपशिष्ट को छानने में मदद करती है। संक्रमण के दौरान लिम्फ नोड्स में सूजन आ जाती है।

पिछले साल हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता जेम्स मैककैफ्री का कैंसर की वजह से निधन हो गया था। लंबे समय से कैंसर से जंग लड़ रहे अभिनेता ने 65 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया था। जेम्स मैककैफ्री ने लोकप्रिय वीडियो गेम फ्रेंचाइजी में 'मैक्स पायने' को आवाज दी थी और 'रेस्क्यू मी' के साथ ही कई टीवी शो में काम किया था।

यह भी पढ़ें: Diljit Dosanjh ने Punjab को लिखा PANJAB, पाकिस्तान से है कनेक्शन! छिड़ा विवाद