
बॉलीवुड की मोस्ट ब्यूटीफुल एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) एक बार फिर कांस फिल्म फेस्टिवल 2023 (Cannes Film Festival 2023) में जलवे बिखेरने के लिए तैयार हैं। बीती रात मंगलवार को एक्ट्रेस अपनी बेटी अराध्या बच्चन के साथ कांस में शिरकत करने के लिए रवाना हुईं। जहां मुंबई एयरपोर्ट पर ऐश्वर्या और उनकी बेटी अराध्या को पैपराजी ने स्पॉट किया। जिसके बाद उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। लेकिन कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ऐश के एयरपोर्ट लुक से खास इंप्रेस नहीं दिखे। जिसके बाद उन्होंने एक्ट्रेस को ट्रोल करना शुरू कर दिया।
कांस के लिए रवाना होने से पहले ऐश्वर्या राय की तस्वीरें और वीडियो मुंबई एयरपोर्ट से सामने आई हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक्ट्रेस ने कुछ के साथ पोज़ दिया, जबकि कुछ फैंस को उनके बॉडीगार्ड्स ने रोक दिया। इस दौरान ऐश ने एक ओवरसाइज़्ड ब्लैक जैकेट के साथ ऑल ब्लैक आउटफिट कैरी किया हुआ था। उन्होंने मिनिमल मेकअप के साथ अपने बालों को ओपन रखा था। जिसे देखने के बाद एक्ट्रेस के फैंस उनसे पूरी तरह निराश हो गए।
फैंस ने एक्ट्रेस के लुक को देखकर कमेंट करते हुए कहा कि ऐश को अपने लुक के साथ एक्सपेरिमेंट करना चाहिए। इस बीच एक यूजर ने लिखा, 'क्या हुआ ऐश को? वही ड्रेस अप, वही हेयर स्टाइल.. लगता है उसकी लाइफ बोरिंग हो गई है! उसे बदलाव की जरूरत है..' दूसरे यूजर ने लिखा, 'इन्हें किसी दूसरे स्टाइलिस्ट की जरूरत है..' जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा, 'उन दोनों (ऐश- आराध्या) को अपनी हेयर स्टाइल बदलने की जरूरत है।'
बता दें कि ऐश्वर्या राय बच्चन के कांस रेड कारपेट लुक का फैंस को भी बेसब्री से इंतजार है। जाहिर है कि एक्ट्रेस पिछले 21 सालों से कांस का हिस्सा बनते आई हैं। L'Oreal Paris की स्पोक्सपर्सन के तौर पर ऐश एक बार फिर से इस फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बन रही हैं। ऐश के अलावा इस बार कांस में सारा अली खान, ईशा गुप्ता के बाद मानुषी छिल्लर और मृणाल ठाकुर भी अपने जलवे बिखेरते दिखाई देंगी।
Published on:
17 May 2023 11:29 am
बड़ी खबरें
View Allहॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
