
नई दिल्ली: कोरोना वायरस (Coronavirus) से कई हॉलीवुड सितारों की मौत हो चुकी है। ऐसे में अब एक और दुखद खबर सामने आ रही है। मशहूर अमेरिकी सिंगर बिल विदर्स (Bill Withers) का निधन हो गया है। उनकी उम्र 81 साल थी और वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। इलाज के दौरान बिल की मौत हुई। इसकी जानकारी उनके परिवार ने दी है।
बिल विदर्स ने तीन बार ग्रैमी अवॉर्ड जीता है। उन्हें 'लीन ऑन मी' और 'लवली डे' जैसे मशहूर गानों के लिए जाना जाता था। 70 के दशक में बिल विदर्स ने कामयाबी हासिल की थी, उस वक्त उनके टक्कर का कोई सिंगर नहीं था।
70 से 80 के दशक में बिल वदर्स ने कई हिट गाने दिए लेकिन 80 दशक के अंत तक उन्होंने संगीत से दूरी बना ली थी। वहीं बिल के निधन से हॉलीवुड शोक में डूबा हुआ है। कई सितारों ने उन्हें श्रद्धाजंलि दी है। सोशल मीडिया पर उनके भी उन्हें श्रद्धाजंलि दे रहे हैं।
Published on:
04 Apr 2020 12:11 pm
बड़ी खबरें
View Allहॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
