
'Cannes Film Festival 2019' में दीपिका, प्रियंका और कंगना का शाही अंदाज, देखते रह गए वहां खड़े सभी लोग
विदेश के सबसे मशहूर Cannes Film Festival 2019 की शुरुआत 14 मई से हो चुकी है। दुनिया भर के कई सितारे इस फेस्टिवल में शिरकत कर रहे हैं। बॅालीवुड स्टार्स को भी इस फेस्ट का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस साल भी दीपिका पादुकोण और कंगना रनौत 'कान्स फिल्म फेस्टिवल' का हिस्सा बनी। खास बात यह है कि इस साल बॅालीवुड की 'देसी गर्ल' एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी कान्स में शामिल हुई।
दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण 'कान्स फिल्म फेस्टिवल' में सफेद रंग के कल्सी गाउन में नजर आईं। उन्होंने ब्लैक एंड व्हाइट कलर की लॉन्ग ट्रेल वाली थाई हाई स्लिट ड्रेस पहनी। इस ड्रेस का मेन अट्रेक्शन था इसका स्टेटमेंट बो। दीपिका की ये ड्रेस पीटर डुंडास ने डिजाइन की थी। मेकअप की बात करें तो लंबे समय बाद दीपिका ने रिवर्स कैट आई लुक का इस्तेमाल किया, जो उनकी ड्रेस के साथ परफेक्ट लग रहा था। एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें अपलोड की। इसपर कई स्टार्स के रिएक्शन सामने आए। इन फोटोज पर उनके पति रणवीर सिंह ने भी कमेंट किया। रणवीर ने लिखा, 'और पास'। इसके अलावा रणवीर दूसरी तस्वीर पर कैप्शन लिखा, 'एलिगेंस की मूरत!'।
प्रियंका चोपड़ा
इस बार प्रियंका चोपड़ा भी 'कान्स' का हिस्सा बनी। इस दौरान वह शाइनी ब्लैक और मेहरून रंग के गाउन में नजर आईं। इस लुक में वह बहुत सुंदर लग रही थी। इस गाउन को प्रियंका के लिए बिल्कुल परफेक्ट कहा जा सकता है।मेकअप की बात करें तो उन्होंने गाउन के साथा लाइट मेकअप किया हुआ था। उन्होंने आई लाइनर के साथ-साथ पिंक कलर की लिपस्टिक का यूज किया। वहीं उन्होंने इस पूरे लुक के साथ अपने बाल खुले रखे।
कंगना रनौत
'कान्स फिल्म फेस्टिवल' में कंगना रनौत देसी अंदाज में नजर आईं। इस दौरान उन्होंने एथेनिक लुक कैरी किया हुआ था। हालांकि, कंगना ने इसमें वेस्टर्न टच भी दिया। कंगना गोल्ड कांजीवरम साड़ी और पेपल्म ब्लाउज में काफी सुंदर लग रही थीं। बता दें कंगना ने कान्स फिल्म फेस्टिवल के लिए दस दिन में लगभग पांच किलो वजन घटाया है। कंगना की टीम ने उनके ऑफिशियल अकाउंट में वर्कआउट की फोटोज और वीडियोज शेयर किए।
Published on:
17 May 2019 01:55 pm
बड़ी खबरें
View Allहॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
