7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेटी के पिता बने सिंगर Ed sheeran, फैंस के साथ शेयर की खबर

एड शीरन ( Ed Sheeran ) और उनकी पत्नी चैरी सीबर्न एक बेटी ( ed sheeran became father ) के पैरंट्स बन गए हैं इंस्टाग्राम पर शेयर की खबर बेटी का नाम लायरा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 2 Sep 2020, 5:28 PM IST

ed sheeran became father

ed sheeran became father

नई दिल्ली : सिंगर-सॉन्ग राइटर एड शीरन ( Ed Sheeran ) और उनकी पत्नी चैरी सीबर्न एक बेटी ( ed sheeran became father ) के पैरंट्स बन गए हैं। सिंगर ने यह खुशखबरी सोशल मीडिया पर दी है। उन्होंने एक तस्वीर शेयर की है जिसमें दो छोटे मोजे दिखाई दे रहे हैं। एड शीरन और चैरी सीबर्न ने अपनी बेटी का नाम लायरा रखा है। सेलेब्रिटी कपल अपनी बेटी के जन्म से काफी खुश हैं।

शिबानी दांडेकर और तापसी पन्नू के बाद विद्या बालन ने किया रिया चक्रवर्ती का सपोर्ट, सुशांत फैन्स ने किया ट्रोल

एड और चैरी ने पिछले साल ही गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी। चैरी और शिरीन एक दूसरे को स्कूल के समय से जानते हैं। चैरी के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा था कि वह अपनी पत्नी से बहुत प्यार करते हैं और इस बात से हैरान हैं कि दुनिया में इतने लोग होने के बावजूद चैरी ने पति के रूप में उन्हें चुना।

एड शिरीन को 2017 में रिलीज हुए गाना 'शेप ऑफ यू' इतना लोकप्रिय हुआ कि उसे ब्रिटेन में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में पसंद किया गया। एड शिरीन को उनके गाने के लिए ब्रिट अवॉर्ड्स और ब्रिटिश ब्रेकथ्रू अवॉर्ड्स मिल चुके हैं।

एड शिरीन ने चार साल की उम्र में चर्च में गाना गाना शुरू किया था। बाद में उनके गाने के वीडियो यू-ट्यूब पर भी दिखने लगे। लेकिन उन्हें सफलता टेलर स्विफ्ट के चौथे स्टूडियो एलबम 'रेड' में गेस्ट अपीरियंस करने पर मिली थी ।