23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नहीं रहे मशहूर डॉक्युमेंट्री फिल्ममेकर, 53 साल की उम्र में हुआ निधन

फेमस डॉक्युमेंट्री फिल्ममेकर्स में से एक मॉर्गन स्परलॉक (Morgan Spurlock) का 53 साल में निधन हो गया है। मॉर्गन के निधन से हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में मातम पसर गया है। उनकी फैमिली ने एक बयान जारी कर उनके निधन की सूचना दी है।

less than 1 minute read
Google source verification
नहीं रहे मशहूर डॉक्युमेंट्री फिल्ममेकर, 53 साल की उम्र में हुआ निधन

Morgan Spurlock

मशहूर डॉक्युमेंट्री मेकर मॉर्गन स्परलॉक (Morgan Spurlock) ने डॉक्युमेंट्री बनाने के लिए खुद पर ही एक्सपेरीमेंट किये थे और खानपान के असर को अपनी डॉक्युमेंट्री में दिखाने की कोशिश की थी। उनकी डॉक्युमेंट्री पूरे विश्व में चर्चा का विषय बन गई थी।

कैसे हुई Morgan Spurlock की मौत?

हॉलीवुड के डॉक्युमेंट्री फिल्ममेकर मॉर्गन स्परलॉक (Morgan Spurlock) के निधन की पुष्टि उनके परिवार ने की। उनका निधन कैंसर के बाद हुए कुछ कॉम्प्लीकेशंस के कारण हुआ है। मॉर्गन अपनी 2004 की ऑस्कर नॉमिनेटेड डॉक्युमेंट्री ‘सुपर साइज मी’ के लिए भी पहचाने जाने जाते हैं।

यह भी पढ़ें: मुश्किल में फंसे ‘हमारे बारह’ मूवी के स्टार्स, जान से मारने और रेप की मिल रही हैं धमकियां

मॉर्गन के भाई क्रेग स्परलॉक ने बताया- ''यह एक दुखद दिन था। हमने अपने भाई मॉर्गन को विदा कर दिया है। मॉर्गन ने अपनी कला, विचारों और सहजता से बहुत कुछ दिया था। आज दुनिया ने एक जीनियस खो दिया है। मुझे गर्व है कि मैंने उनके साथ काम किया था।''