5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video में ‘कांपते’ हुए हाथों के बाद फेमस गायिका Demi Lovato ने दूर की फैंस की चिंता, बोलीं- मैं ठीक हूं

Demi Lovato Latest Video: 32 वर्षीय गयिका डेमी लोवेटो का हाथ कांपने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। फैंस वीडियो को देख चिंतित हो गए हैं।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Saurabh Mall

Mar 13, 2025

Demi Lovato Latest Video

Demi Lovato Latest Video

Demi Lovato Video: 32 वर्षीय मशहूर सिंगर डेमी लोवेटो ने हाल ही में टिक टॉक पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह चिकन भूनते हुए नजर आईं। हालांकि, वीडियो में उनके हाथ कांपते हुए दिखाई दिए, जिससे उनके प्रशंसकों में चिंता बढ़ गई। अब गायिका-गीतकार ने अपनी सेहत को लेकर फैली चिंताओं पर सफाई दी है।
उन्होंने क्या कुछ कहा, आइए जानते हैं।

आज हम रोस्टेड चिकन बनाने जा रहे हैं…

वीडियो की शुरुआत में उन्होंने हंसते हुए कहा, "आज हम रोस्टेड चिकन बनाने जा रहे हैं। यह देखने में थोड़ा कठिन लग सकता है, लेकिन ऐसा नहीं है। हम इसका मजा लेंगे, और मैं खुद से यह कह रही हूं क्योंकि मुझे थोड़ा घबराहट हो रही है।"

खाना पकाने के दौरान डेमी ने गलती से ओवन की बजाय स्टोव चालू कर दिया और कैमरे की तरफ देखकर कहा, "मुझे बस नर्वस महसूस हो रहा है।"

हालांकि, डेमी ने सभी को आश्वस्त किया कि वह बिल्कुल ठीक हैं।

वीडियो में कई क्लोज-अप शॉट्स में डेमी के हाथ कांपते नजर आए। एक प्रशंसक ने कमेंट किया, "उन्हें इतना कांपते हुए देखना डरावना लग रहा है।"

यह भी पढ़ें: इफ्तार पार्टी पर बुरे फंसे थलापति विजय, एक्टर के खिलाफ पुलिस ने दर्ज की कंप्लेंट

डेमी लोवेटो ने कहा- ‘मैं ठीक हूं’

इस पर डेमी ने जवाब दिया, "मैं ठीक हूं! मैं वादा करती हूं।" उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि घबराहट के कारण उनके हाथ कांप रहे थे। पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, "‘कुकिंग विद डेमी’ में हम अपने डर का सामना करना सीख रहे हैं। आज हमने पूरा रोस्टेड चिकन बनाने की कोशिश की। यह परफेक्ट नहीं था, लेकिन उतना मुश्किल भी नहीं जितना मैंने सोचा था। मुझे खुशी है कि अब यह रेसिपी मुझे आ गई है।"

डेमी लोवेटो पहले भी मानसिक स्वास्थ्य और नशे की लत से जुड़ी अपनी मुश्किलों के बारे में खुलकर बात कर चुकी हैं। सितंबर 2024 में 'पीपल' पत्रिका को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, "मैंने हमेशा अपनी सच्चाई पूरी ईमानदारी से अपने प्रशंसकों से साझा की है। मेरे अनुभव मुझे परिभाषित नहीं करते, बल्कि वे मुझे मजबूत बनाते हैं।"

उन्होंने यह बात एक इंटरव्यू में कही जो 'चाइल्ड स्टार' डॉक्यूमेंट्री पर केंद्रित था, जिसमें मनोरंजन जगत में युवाओं को होने वाली चुनौतियों पर रोशनी डाली गई है।