27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फेमस टीवी होस्ट एंडी कोहेन कोरोना पॉजिटिव, फैंस की हालत खराब

इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Mahendra Yadav

Mar 22, 2020

Andy cohen

Andy cohen

कोरोना वायरस ने दुनिया के कई देशों को अपनी चपेट में ले लिया है। हॉलीवुड के कुछ कलाकार इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। अब अमरीकी टीवी होस्ट एंडी कोहेन भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी।

उन्होंने बताया मुझे जैसे ही कोरोना के लक्षण दिखे मैंने टेस्ट कराया और खुद को आइसोलेशन में रखा। बाद में मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। साथ ही उन्होंने लोगों से घर में ही रहने की अपील की।

फैंस कर रहे दुआ
कोहेन के फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। बता दें कि एंडी कोहेन जाने-माने सेलिब्रिटी हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस शादी के बाद उनके ही शो में गए थे और अपने रिलेशनशिप से जुड़े कई राज खोले थे। बता देें कि पहले 'गेम ऑफ थ्रोन्स' में काम कर चुकी अभिनेत्री इंदिरा वर्मा भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गईं थीं। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है।