
Frozen 2 New Poster
साल 2013 में आई फिल्म 'फ्रोजन' का सीक्वल जल्द रिलीज होने के लिए तैयार है। वॉल्ट डिजनी एनिमेशन स्टूडियो द्वारा निर्मित अमरीकी कम्प्यूटर एनिमेटेड फंटेसी फिल्म 'फ्रोजन 2' का नया पोस्टर सामने आया है। इस पोस्टर को ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है।
ट्रेड एनालिस्ट ने पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा, 'डिजनी की 'फ्रोजन 2' का नया पोस्टर। यह अंग्रेजी, हिंदी और तेलुगू भाषा में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में इविना मेचेल, क्रिस्टन बेल, जोनाथन ग्रॉफ, जोश गाड और सेंटिना फोंटाना की आवाज के साथ-साथ इवान राचेल वुड और स्टलिंग के ब्राउन की नई वॉइस होंगी।
वॉल्ट डिजनी पिक्चर्स इसे 2डी और 3डी को आइमैक्स में रिलीज करेगा। इस मूवी को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। फिल्म के पोस्टर को देखने के बाद उनकी उत्सुकता ओर ज्यादा बढ गई। इस फिल्म के पहले पार्ट को बहुत पसंद किया गया था और अब 'फ्रोजन 2' को बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। यह फिल्म इसी साल 22 नवंबर में रिलीज होगी।
Published on:
11 Jun 2019 02:53 pm
बड़ी खबरें
View Allहॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
