
ड्यून 2 ने तोड़े बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड
Dune 2 Worldwide Collection: हॉलीवुड की फिल्म ‘ड्यून2’ ने पर्दे पर सारे रिकॉर्ड तोड़ती नजर आ रही है। 1 मार्च को पर्दे पर रिलीज हुई फिल्म ने बस कुछ ही दिनों में लोगों के दिलों में खास जगह बना ली है। साइंस फिक्शन फिल्में बनाने के लिए मशहूर डेनिस विलेनयूवे के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म का जादू पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है। इस फिल्म ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। फिल्म ने 15 दिन पूरे होने से पहले ही करोड़ों की कमाई कर ली है।
कॉमस्कोर (Comscore) की हालिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ड्यून पार्ट 2 (Dune Part 2) ने रिलीज के 13 दिनों में दुनियाभर में 31 सौ करोड़ (31,57,43,33,000) से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है। वहीं, अमेरिका की बात करें, तो यहां ड्यून पार्ट 2 अब तक 205 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है।
‘ड्यून’ 2021 में पर्दे पर रिलीज हुई थी। फिल्म का दूसरा पार्ट 1 मार्च को 2024 मे रिलीज हुआ है। इस फिल्म में टिमोथी चेलमेट(Timothée Chalamet) जेंडाया (zendaya) जोश ब्रोलिन, रेबेका फर्ग्यूसन, डेव बतिस्ता, स्टेलान स्कार्सगार्ड, जेवियर बार्डेम और शार्लेट रैंपलिंग ने अहम किरदार निभाए हैं। रिलीज होते ही इस फिल्म ने पर्दे पर अपना जादू चला दिया है। मात्र 14 दिन में फिल्म ने छप्पर तोड़ कमाई की है। लोग कयास लगा रहे हैं फिल्म जल्द ही 5 हजार करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।
Published on:
14 Mar 2024 05:09 pm
बड़ी खबरें
View Allहॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
